धर्मशाला में मौसम ने ली करवट, 5 बजे के बाद से लगातार तेज बारिश
मानसून का प्रकोप तो पहले से ही जारी है, अब लगातार हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट ली है। शाम 5 बजे के बाद से लगातार तेज बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने शहर और आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में […]
ਲੇਖਕ :
DailyPostTV Artist
ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ: | ਅੱਪਡੇਟ:
मानसून का प्रकोप तो पहले से ही जारी है, अब लगातार हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है।
धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट ली है। शाम 5 बजे के बाद से लगातार तेज बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने शहर और आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। आसमान में गर्जना गूँज रही है और लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित जगहों की तलाश कर रहे हैं,मौसम विभाग ने पहले ही जिला कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार आज और कल यानी 30 अगस्त तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत दी गई है,फिलहाल धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।