Gujarat News: यह ब्रिज 43 साल पुराना था। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह पुल उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Gujarat Gambhira Bridge Collapse: गुजरात में महिसागर नदी पर बने ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान कई वाहन नदी में जा गिरे। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने छह अन्य को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 7.30 बजे के आसपास की है।
गुजरात के आणंद जिले में पड़ने वाला यह गंभीरा ब्रिज अचानक बीच से टूट गया। यह पुल महिसागर नदी पर स्थित था। और इसके टूटने की वजह से दो भारी ट्रक नदी में जा गिरे. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है।
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने तत्काल जांच के दिए आदेश
उधर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि आनंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 स्पान में से एक के ढहने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने वडोदरा के कलेक्टर से बात कर घायलों के तत्काल इलाज और प्राथमिकता के आधार पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
गोताखोरों की मदद से नदी में गिरे ड्राइवरों और अन्य संभावित घायलों की तलाश की जा रही है। गुजरात में पिछले काफी दिनों बारिश जारी है। गंभीरा ब्रिज मध्य गुजरात के अहम पुलों में शामिल है। यह मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। जानकारी के अनुसार यह ब्रिज 45 साल पुराना है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। जिससे चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचा लिया है। गंभीरा ब्रिज मध्य गुजरात के अहम पुलों में शामिल है। यह मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है।
घटना के बाद आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीरा नदी पर बने पुल का एक बड़ा हिस्सा ढहा हुआ है। जिस पर एक टैंकर लटका हुए नजर आ रहा है। वहीं पुल के दूसरे ओर एक बाइक लटकी हुई नजर आ रही है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुल गिरने से एक ट्रक, दो कारें समेत कई वाहन नदी में गिरे हैं।