Ashim Ghosh Oath Ceremony: असीम घोष ने एक नवंबर 1966 को अस्तित्व में आए हरियाणा प्रदेश के 19वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
Haryana’s New Governor took Oath: हरियाणा के नए राज्यपाल अशीम घोष (81) ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पद की शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने अपना भाषण अंग्रेजी में पढ़ा।
अशीम घोष ने अपनी नियुक्ति पर कहा- “यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं पूरी ईमानदारी और लगन से हरियाणा के लोगों की सेवा करूंगा।”
घोष ने एक नवंबर 1966 को अस्तित्व में आए हरियाणा प्रदेश के 19वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे। घोष को बंडारू दत्तात्रेय की जगह राज्यपाल बनाया गया है।
14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके नाम की घोषणा की थी। घोष पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।