Delhi Police Encounter: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी रोमिल वोहरा मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Romil Vohra killed in Encounter: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी रोमिल वोहरा मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मारे गए अपराधी ने कुछ दिन पहले यमुनानगर (हरियाणा) में शराब कारोबारी शांतनु की हत्या की थी। उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गैंग का सक्रिय शूटर था।
पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ को खबर मिली कि रोमिल दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। यह कार्रवाई 23 और 24 जून, 2025 की रात को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास हुई।
पुलिस और अपराधी के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें बदमाश ढेर हो गया और SI प्रवीण और SI रोहन नाम के दो पुलिसकर्मी और रोमिल घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जरूरी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
रोमिल वोहरा का नाम हरियाणा और आसपास के इलाकों में अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था। यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में उसकी संलिप्तता के पुख्ता सबूत पुलिस के पास थे। इसके अलावा, वह हत्या, लूट, और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल था।
गैंगस्टर के सिर पर 2 लाख का था इनाम
हरियाणा पुलिस ने रोमिल की गिरफ्तारी पर 2 लाख का इनाम था, क्योंकि उसने छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अपराध किए थे। वह यमुनानगर के अशोक विहार का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, उसने 8 महीने के अंदर ही 4 मर्डर किए थे। रोमिल की उम्र केवल 22 साल थी और वह BA तक पढ़ा था।