Panipat News: रोहित ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ करीब साढ़े 10 बजे सो गया था। पत्नी भी खाना खाकर सो गई थी।
Women Committed Suicide: पानीपत में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। महिला ने रात को अपने पति और बच्चों के सोने के बाद दूसरे कमरे में जाकर यह कदम उठाया। घटना का पता तब चला जब देर रात शौच के लिए उठे पति ने पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। तलाश करने पर उन्हें पत्नी दूसरे कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पंचनामा भरने के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी देते हुए पति रोहित ने बताया कि वह देसराज कॉलोनी में रहता है। उसकी पत्नी प्रीति 27 साल की थी। वे दो बच्चों के माता-पिता है। जिनमें बड़ा बेटा 6 साल का व छोटा बेटा 3 साल का है। रोहित ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ करीब साढ़े 10 बजे सो गया था। पत्नी भी खाना खाकर सो गई थी।
देर रात करीब डेढ़ बजे वह शौच करने के लिए उठा। इस दौरान उसने देखा कि पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। उसे लगा शायद शौच के लिए गई होगी। वहां गया तो वह वहां भी नहीं थी। इसके बाद उसे लगा रसोई में होगी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। शंका होने पर वह घर के दूसरे कमरे में गया।
जहां देखा कि पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। उसने साड़ी से फांसी लगाई थी। पति ने कहा कि पत्नी से न ही कोई झगड़ा था, न किसी प्रकार की अन्य कोई परेशानी थी। लेकिन उसने फिर भी ऐसा क्यों किया होगा, ये सवाल जिंदगी भर उसके मन में रहेगा।