Ranveer Singh Dhurandhar Film: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट पर 100 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की खबर है। क्रू मेंबर्स को फूड पॉइजनिंग हो गया है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Food Poisoning on Ranveer Singh Dhurandhar Film Set: बॉलीवुड से जुड़ी शॉकिंग खबर है। लद्दाख में एक फिल्म की शूटिंग दौरान ऐसा हादसा हो गया कि उससे सभी हैरान है। शूटिंग के दौरान देर रात फूड पॉइजनिंग की वजह से फिल्म यूनिट के 100 से ज्यादा सदस्य इसकी चपेट में आ गए।
हासिल जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका ऐलान उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर किया था। फिलहाल उनकी इस मूवी की शूटिंग लद्दाख के लेह जिले में चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फूड पॉइजनिंग की वजह से फिल्म के 120 क्रू मेंबर्स बीमार पड़ गए हैं। बता दें कि यह घटना रविवार, 17 अगस्त को हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक, तब क्रू लेह के पत्थर साहिब में शूटिंग कर रहा था। बताया जा रहा है कि लगभग 600 लोगों को खाना परोसा गया, जिनमें से 120 बीमार पड़ गए। लेह पुलिस, जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट आगे की जांच के लिए खाने के सैंपल लेने शूटिंग वाली पर पहुंच गई है। ऐसे में अब आगे की जानकारी आने का इंतजार है।
क्या कहा डॉक्टर ने?
अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सभी विभागों के कर्मचारियों को बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया- ‘हमने मरीजों की भीड़ को प्रभावी ढंग से संभाला। पुलिस ने भी इमरजेंसी वार्ड में भीड़ को नियंत्रित करने और अफरा-तफरी रोकने में मदद की।’
फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। रणवीर सिंह के जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था। वहीं, इसके टीजर में रणवीर एक रॉ और हिंसक अवतार में नजर आए। वीडियो में दमदार डायलॉग्स, खून-खराबे वाले दृश्य और थोड़ी सी रोमांस की झलक भी देखने को मिली। साथ ही संजय दत्त, माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना के किरदारों की भी एक झलक दिखाई गई।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म धुरंधर
फिल्म धुरंधर को निर्देशन आदित्य धर ने की है, जो इससे पहले फिल्म ऊरीः द सर्जिकल स्ट्राइक बना चुके हैं। जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का कंपोजिशन शाश्वत सचदेवा ने किया है।