Google Map Mislead: गूगल मैप के चक्कर में नवी मुंबई में एक बार फिर बड़ी दुर्घटना हो गई। नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक महिला की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी। गनीमत रही कि महिला की जान बचा ली।
Woman Fell into Bay: धोखेबाज़ है गूगल मैप… ऐसा हम नहीं ब्लकि गूगल मैप के सहारे चल हादसों का शिकार होने वाले लोग कहते है। एक बार फिर से गूगल मैप ने अपने यूज़र को धोखा दिया है। दरअसल गूगल मैप के चक्कर में नवी मुंबई में एक बार फिर बड़ी दुर्घटना हो गई। नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक महिला की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी।
क्या है पूरा मामला?
महिला गूगल मैप के भरोसे गाड़ी चला रही थी। संयोग अच्छा था कि वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई और महिला की जान बचा ली। घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे की है. महिला बेलापुर से उल्वे की तरफ जा रही थी। उसने अपनी गाड़ी में रास्ता जानने के लिए गूगल मैप लगा रखा था। गूगल मैप ने महिला को ब्रिज पर चढ़ाने की बजाय नीचे का रास्ता दिखा दिया। महिला उसी पर चलती रही, लेकिन नतीजा यह हुआ कि आगे जाकर एक खाड़ी थी। जिसमें उसकी कार जा गिरी।
गनीमत यह रही कि वह पर मौजूद सागरी सुरक्षा बलों ने इस घटना को देख लिया। वह तुरंत महिला को बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू बोट और गश्ती टीम की वजह से महिला की जान बच गई।
पहले भी हो चुके ऐसे हादसे
ये कोई पहला मामला नहीं है, जब गूगल मैप के चलते दुर्घटना हुई है इससे पहले भी दुर्घटना हो चुकी है। गूगल मैप की वजह से दिसंबर 2024 में यूपी के बरेली में भी हादसा हुआ था। ये हादसा बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत रोड पर हुआ था। यहां तीन युवक कानपुर से पीलीभीत जा रहे थे और गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन पीलीभीत बाइपास पर एक नहर किनारे छोटे से रास्ते पर वह हादसे का शिकार हो गए थे।