मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, मंड़ी में हुई भयंकर तबाही की दी जानकारी
Himachal’s Mandi MP: कंगना ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस की जानकारी उन्होंने आपने सोशल मीडीया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके दी।
Kangana Ranaut met Amit Shah: हाल ही के दिनों में हिमाचल प्रदेश के मंड़ी क्षेत्र में बादल फटने की कई घटनाएँ हुई। जिसके कारण यहाँ काफी नुकसान हुआ। बादल फटने की घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई साथ ही लोगों का भारी नुकसान हुआ
हाल ही में मंड़ी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने हल्के का दौरा किया और कई जगहों का दौरा किया। इसके बाद कंगना ने लोगों को भरोसा दिया कि वो अपने क्षेत्र के लोगों के हुए नुकसान की केंद्र सरकार को जानकारी देंगी और सरकार से राहत पैकेज की मांग करेंगी।
ऐसे में अब दिल्ली में कंगना ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस की जानकारी उन्होंने आपने सोशल मीडीया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके दी। इसमें उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा, “आज नई दिल्ली में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात कर मंडी लोकसभा में हाल ही में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा की विस्तृत जानकारी साझा की।
मंत्री जी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और शीघ्र पुनर्वास प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में हिमाचल के साथ मज़बूती से खड़ी है।”