Rashmika Mandanna Engagement: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रश्मिका की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वह अपनी रिंग फिंगर में खूबसूरत अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार रश्मिका अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक अफवाह के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। अफवाह है कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है।
दरअसल, रश्मिका हाल ही में SIIMA अवॉर्ड के लिए दुबई गई थी। यहां वो हाथ की रिंग फिंगर में एक अंगूठी पहने हुए दिखाई दी। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की अफवाह उड़ने लगी है। जिसमें उन्होंने कहा कि रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ सगाई कर ली है। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?
लव रिलेशनशिप की अफवाह
न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा खुलेआम एक दूसरे के साथ हाथ में हाथ डाले हुए दिखाई दिए। इसके बाद से ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की अफवाह उड़ने लगी। इसी बीच रश्मिका और विजय SIIMA अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे। जिसने उनके लव रिलेशनशिप की अफवाह को और हवा दे दी।
विजय और रश्मिका की कैमिस्ट्री
रश्मिका और विजय की क्यूट केमिस्ट्री को उनके फैन्स काफी समय से पसंद करते आ रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री फिल्म “गीता गोविंदम” और “डियर कॉमरेड” में दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। जिसके बाद उनके रियल लाइफ रिलेशनशिप को लेकर काफी बातें तेजी से फैलती है। लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है। और हमेशा यह कहते है की हम “सिर्फ एक दोस्त है।“
फैंस के बीच बढ़ी अटकलें
रश्मिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच रश्मिका-विजय की रिलेशनशिप को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि “क्या ये सगाई की रिंग है?” वहीं कुछ फैंस ने उन्हें बधाइयां देना भी शुरू कर दिया है।