उपराष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती शुरू, कुछ देर में नतीजे
Vice President Elections 2025: देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में वोटिंग हुई। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई जो शाम पांच बजे तक चली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सुबह 10 बजे वोट डाला।
Vice President Elections Results: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के मतगणना शुरू कर दी गई है।
चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसदों को वोट देने का अधिकार था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई है और उनके 315 सांसदों में से सभी ने मतदान किया। उन्होंने कहा, यह 100 फीसदी उपस्थिति है, जो पहले कभी नहीं हुआ।
वोटों की गिनती शुरू, 13 सांसद रहे गैरहाजिर
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई। 13 सांसद गैरहाजिर रहें हैं। 450 वोट के लगभग NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को वोट मिल सकता है, जबकि सदन में NDA के 427 सांसद हैं। 300-308 के लगभग विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को वोट मिल सकता है।
मतदान से पहले NDA के सभी सांसद अलग-अलग मंत्रियों के आवास पर जुटे और नाश्ता किया। प्रधानमंत्री मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा में JD(S) सांसद एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल और प्रहलाद जोशी ने अपने वोट डाले। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी अपना मत डाला।
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे हाथ मिलाते नजर आए, क्योंकि दोनों एक समय पर एक साथ संसद पहुंचे थे। BJP सांसद कंगना रनौत ने भी वोट डाला। इनके अलावा कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मतदान किया। तीनों एक साथ आए थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मतदान किया।