Thailand-Cambodia Border Clash: थाईलैंड और कंबोडिया के जारी युद्ध के बीच भारतीय दूतावास ने इन दोनों देशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
Indian Embassy in Cambodia: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद एक बार फिर हिंसक हो गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच दो दिन से भारी गोलीबारी चल रही है, जिसमें अब तक 27 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही सीमा झड़पों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय मूल के लोग अगले कुछ समय तक इन दोनों देशों के बॉर्डर इलाकों से दूरी बना कर रखे। कंबोडिया की राजधानी स्थित भारतीय दूतावास की ओर से शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जो भी भारतीय नागरिक कंबोडिया या आसपास के इलाकों में हैं, वे थाईलैंड से लगी सीमा पर जाने से फिलहाल परहेज करें। वहां स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और सुरक्षा जोखिम बढ़ गया है।

इसके साथ ही कहा गया है कि अगर किसी भी भारतीय नागरिक को आपात स्थिति में मदद की आवश्यकता हो, तो वे भारतीय दूतावास, फ्नोम पेन्ह से निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं। फोन: +855 92881676, ईमेल: cons.phnompenh@mea.gov.in
आपको बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के जारी संघर्ष हर बीतते दिन के साथ और खतरनाक होता दिख रहा है। इस लड़ाई में अभी तक थाईलैंड में 27 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं कंबोडिया में भी 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। दोनों देशों की लड़ाई में लड़ाकू विमानों, तोप-गोलों और जमीनी सेना का भी इस्तेमाल हो रहा है। इस जारी संघर्ष के बीच थाईलैंड बॉर्डर पर तनाव लगातार बढ़ रहा है।