Chandigarh Shimla NH-5: चंडीगढ़ शिमला NH-5 पर चक्की मोड़ पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसके कारण सोमवार को सुबह भी 8 बजे से 9:30 बजे तक करीब डेढ़ घंटा तक दोनों ओर का ट्रैफिक बंद रहा।
Solan, Chakki Mor Road Jam: चंडीगढ़ शिमला NH-5 पर चक्की मोड़ पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसके कारण सोमवार को सुबह भी 8 बजे से 9:30 बजे तक करीब डेढ़ घंटा तक दोनों ओर का ट्रैफिक बंद रहा। मलबे को हटाने के बाद प्रशासन द्वारा वन वे ट्रैफिक को शुरू किया गया है।
एक समय में एक तरफ के वाहनों को ही निकाला जा रहा है इसके कारण लंबा जाम वहां पर लगा हुआ है। चक्की मोड को क्रॉस करने में करीब डेढ़ से 2 घंटे लग रहे हैं। कल भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई थी।

वहीं डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने लोगों से सावधानीपूर्वक NH 5 पर सफर करने की अपील लोगों से की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह नदी नालों से दूर रहें।