Donald Trump Claims: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का क्रेडिट लिया है और दावा किया है कि वो पिछले 5 महीने में 5 युद्धों को समाप्त करा चुके हैं, जिसमें भारत-पाकिस्तान के अलावा कांगो-रवांडा जैसे संघर्ष शामिल हैं।
Donald Trump Again Takes Credit for India-Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर दुनिया भर में संघर्षों को रोकने का श्रेय लिया, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष भी शामिल है। 10 मई को जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में हुई “लंबी रात” की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल” युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, तब से वह कई मौकों पर अपने इस दावे को दोहरा चुके हैं।
ट्रंप का यह ताज़ा दावा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच के संघर्ष सहित दुनिया भर में कई संघर्षों को समाप्त करने के लिए ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए।
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, ‘मैंने कई युद्ध निपटाए हैं। मुझे लगता है कि मैंने औसतन हर महीने लगभग एक युद्ध निपटाया है। लेकिन, आप जानते हैं हम लाखों लोगों की जान बचा रहे हैं।’ पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी दावा किया था कि ट्रंप ने अपने छह महीने के कार्यकाल में औसतन हर महीने एक शांति समझौता या युद्धविराम करवाया है।

‘औसतन हर महीने एक शांति समझौता या युद्धविराम करवाया’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को खत्म कराया था। हालांकि, ट्रंप यहीं नहीं रुके और इस बार दावा किया है कि उन्होंने हर महीने एक युद्ध को खत्म कराया है और अब तक 5 युद्धों को समाप्त करा चुके हैं, जिसमें भारत-पाकिस्तान के अलाा कांगो-रवांडा जैसे संघर्ष शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने बहुत सारे युद्ध सुलझा लिए हैं। मुझे लगता है कि मैंने औसतन हर महीने लगभग एक युद्ध सुलझाया है, लेकिन आप जानते हैं, हम लाखों लोगों की जान बचा रहे हैं।’
सीजफायर के बाद 30 बार दावा कर चुके हैं ट्रंप
10 मई के बाद से ट्रंप ने करीब 30 बार अपना दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को खत्म करने में मदद की और उन्होंने परमाणु-सशस्त्र दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से कहा कि यदि वे संघर्ष रोक दें तो अमेरिका उनके साथ बहुत सारा व्यापार करेगा।
डोनाल्ड ट्रंप बोले- वो नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार
ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ‘कई युद्धों को सुलझाया है’, जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘उनमें से एक युद्ध- भारत, पाकिस्तान, परमाणु.’ उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया, कांगो और रवांडा के बीच संघर्षों का भी हवाला दिया और कहा कि कई युद्ध व्यापार दबाव के जरिए सुलझाए गए। ट्रंप ने दावा किया, ‘मैंने उनसे कहा, ‘सुनो, तुम लोग लड़ोगे. तुम जितना चाहो लड़ सकते हो। मेरा मतलब है, बस जी-जान से लड़ो। लेकिन, फिह हम आपके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने युद्ध बंद कर दिया।’
पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने एक ब्रीफिंग में कहा, ‘ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया, इजराइल और ईरान, रवांडा और कांगो, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, मिस्र और इथियोपिया के बीच संघर्ष समाप्त कराया है।’