Indian Army Agniveer Result: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अपने रिजल्ट आने की राह देख रहे हैं। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होंगे, वो भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालिफाई करेंगे।
Indian Army Agniveer CCE Result 2025: भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार 26 जुलाई को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच सीईई परीक्षादी थी, अब वे अपना नाम और रोल नंबर पीडीएफ लिस्ट में देख सकते हैं।
इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE रिजल्ट देखने का लिंक भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एक्टिव होगा। जिसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर की जानकारी होगी। मेरिट लिस्ट के साथ इंडियन आर्मी अग्निवीर कटऑफ 2025 भी आएगी। इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 लिंक, कटऑफ, मेरिट लिस्ट की सभी अपडेट्स आपको यहां लाइव मिलेंगी। अन्य भर्तियों की खबरें भी आप यहां से देख सकते हैं।
इस बार अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD), ट्रेड्समैन, टेक्निकल, महिला सैन्य पुलिस और अन्य पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। परीक्षा के बाद अब सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और मेडिकल जांच शामिल हैं।
Army Agniveer Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
- इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप चरणों को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- अब अग्निवीर CEE Result सेक्शन में जाएं।
- RO/ARO में पोस्ट के मुताबिक रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- आपने जो परीक्षा दी है, उसका पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
Army Agniveer Result Link: यहां से करें चेक
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। चरखी दादरी ARO रिजल्ट लिंक- Army Agniveer Result 2025 Download PDF
किन पदों के लिए हुआ रिजल्ट घोषित?
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
अग्निवीर ट्रेड्समैन
अग्निवीर टेक्निकल
अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस
बता दें कि जिन उम्मीदवारों का नाम इस मेरिट लिस्ट में है, उन्हें अब फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़, पुलअप्स, बैलेंस टेस्ट आदि जैसे फिजिकल चैलेंज शामिल होंगे। जो अभ्यर्थी इस चरण में भी सफल होंगे, वे मेडिकल जांच के लिए भेजे जाएंगे।