Governor Appointing: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा उपराज्यपाल की भी नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति ने प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।
New Governor of Haryana: प्रो. आसिम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। प्रो. घोष हावड़ा पश्चिम बंगाल से हैं। वे पश्चिम बंगाल भाजपा के चीफ रह चुके हैं और भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। बंडारू दत्तात्रेय की जगह अब असीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। घोष के पास प्रशासनिक अनुभव का लंबा रिकॉर्ड है और वे सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
प्रोफेसर असीम कुमार घोष साल 1999 से 2002 तक पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रोफेसर असीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। असीम कूुमार घोष साल 2023 में हावड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें इस उपचुनाव में जीत हासिल नहीं हुई थी।