Shimla: शिमला के रिज मैदान में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम फिर से स्थगित कर दिया गया है. यह कार्यक्रम 15 जुलाई को होना था. अगली तारीख अभी तय नहीं है।
Unveiling Statue of Virbhadra Singh: शिमला के रिज मैदान में लगने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम एक बार फिर टल गया है। हिमाचल में आई आपदा के चलते 15 जुलाई को होने वाले प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
ये जानकारी हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने दी है। आज वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पुष्पांजलि अर्पित की गई।
प्रतिभा सिंह ने बताया कि मौसम की बेरुखी और मंडी में आई आपदा को देखते फिलहाल प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। इससे पहले 23 जून और इसके बाद 15 जुला धी बाड्रा, प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई अन्य केंद्रीय नेताओं के इस समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम था। जिसको अब दो बार स्थगित किया गया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भले आज वीरभद्र सिंह लोगों कर बीच में नहीं है लेकिन वह सभी के हृदय में बसतें है। प्रदेश के कोने कोने में वीरभद्र सिंह ने विकास कार्य किए हैं जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। आधुनिक हिमाचल निर्माता के रूप में वीरभद्र सिंह को जाना जाता है।
कंगना रनौत के बयान को बताया हास्यास्पद
वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि मॉनसून ने हिमाचल प्रदेश में काफी नुकसान किया है। मंडी जिला के सिराज, करसोग, धर्मपुर सहित अन्य इलाकों में बड़ी क्षति हुई है। कांग्रेस सरकार सड़कों की बहाली और आपदा प्रभावितों की मदद करने में जुटी हुई है। वहीं प्रतिभा सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत के बयान को हास्यास्पद बताया है और कहा कि मंडी एमपी के बयान पर हंसी आती है। सांसद के पास फण्ड होता है। पांच करोड़ वह फण्ड दे सकती है लेकिन कंगना कहती है कि उनके पास फण्ड नहीं होता। ये बेहद हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण है।