चिंतपूर्णी मंदिर में पुजारी और सुरक्षाकर्मी में हाथापाई, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक घटना

Una News: ऊना जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के गर्भगृह में सुरक्षा कर्मी और पुजारी आपस में भिड़ गए और इस दौरान दोनों में जमकर हाथापाई भी हुई। यह शर्मनाक घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। Fight in Chintapurni Temple: हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर […]
Khushi
By : Updated On: 17 Jun 2025 18:14:PM
चिंतपूर्णी मंदिर में पुजारी और सुरक्षाकर्मी में हाथापाई, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक घटना

Una News: ऊना जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के गर्भगृह में सुरक्षा कर्मी और पुजारी आपस में भिड़ गए और इस दौरान दोनों में जमकर हाथापाई भी हुई। यह शर्मनाक घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Fight in Chintapurni Temple: हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गर्भगृह के भीतर ही एक सुरक्षा कर्मी और पुजारी के बीच तीखी बहस हाथापाई में बदल गई। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मौजूद थे। तभी सुरक्षा कर्मी और पुजारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे पर हाथ उठाना शुरू कर दिया। गर्भगृह में हुई हाथापाई को देखकर श्रद्धालु सहम गए। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि हाथापाई किस बात को लेकर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर न्यास के आयुक्त एवं ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने तुरंत संज्ञान लिया और एसडीएम अंब को मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं मंदिर की पवित्रता को आघात पहुंचाती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस घटना ने मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और आंतरिक समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल प्रशासनिक जांच शुरू हो चुकी है और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर सुरक्षित कर लिया गया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad