Hamirpur News: हमीरपुर में वाटर टैंक अब जु़ड़ेगा ऑटोमेशन सिस्टम के साथ, वाटर स्टोरेज टैंक की क्षमता 80 लाख लीटर……

Hamirpur News: नगर निगम हमीरपुर के वार्डों में जल शक्ति विभाग की तरफ से बनाए गए वाटर टैंक को ऑटोमेशन सिस्टम के साथ जुडेंगे। जल शक्ति विभाग मोबाइल से ही शहर की वाटर सप्लाई को कट्रोंल कर लेगा। इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जिसमें ऑटोमेशन सिस्टम से हर एक वार्ड के वाटर टैंक […]
Khushi
By : Updated On: 26 Jun 2025 17:42:PM
Hamirpur News: हमीरपुर में वाटर टैंक अब जु़ड़ेगा ऑटोमेशन सिस्टम के साथ, वाटर स्टोरेज टैंक की क्षमता 80 लाख लीटर……

Hamirpur News: नगर निगम हमीरपुर के वार्डों में जल शक्ति विभाग की तरफ से बनाए गए वाटर टैंक को ऑटोमेशन सिस्टम के साथ जुडेंगे। जल शक्ति विभाग मोबाइल से ही शहर की वाटर सप्लाई को कट्रोंल कर लेगा। इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जिसमें ऑटोमेशन सिस्टम से हर एक वार्ड के वाटर टैंक को जोड़ा जा रहा है। हर एक वाटर टैंक के साथ आउटोमीटर लगेगा, जिससे पानी की आपूर्ति के संदर्भ में जानकारी कार्यालय में बैठे अधिकारी को मिल जाएगी। इस योजना का कार्य करने के बाद पानी की सप्लाई छोडऩे वाले कर्मचारियों को भी आसानी होगी। कौन से टैंक में कितना पानी स्टोर हो चुका है इसकी जानकारी आउटोमेशन सिस्टम से मिल जाएगी। ऐसे में विभागीय कर्मचारी टैंक भरा होने पर समयबद्ध पानी की आपूर्ति क्षेत्र को कर सकता है।

बता दें कि सुजानपुर-प्लाही पेयजल योजना से हमीरपुर शहर को पानी की आपूर्ति हो रही है। बड़े स्तर का वाटर स्टोरेज टैंक हीरानगर में बनाया गया है जिसकी क्षमता 80 लाख लीटर है। यहां से ही नगर निगम के वार्डों में बनाए गए वाटर स्टोरेज टैंक को उनकी क्षमता के अनुसार आपूर्ति की जाती है। प्रत्येक वाटर टैंक पर आउटोमीटर लगाने की योजना है। इस योजना के तहत जल्द ही कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।

इसके उपरांत आउटोमीटर को अधिकारी के मोबाइल से कनेक्ट किया जाएगा। ऑटोमेशन के सिस्टम को लागू होने के बाद वाटर स्टोरेज टैंकों की वास्तविक स्थिति का पता अधिकारियों को भी रहेगा। यह योजना जहां विभागीय कर्मचारियों के लिए सुविधा होगी तो वहीं अधिकारी वास्तविकता के साथ सीधे तौर पर जुड़े भी रहेंगे।

मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग रोहित दूबे का कहना है कि ऑटोमेशन सिस्टम को जल्द लागू किया जाएगा। नगर निगम हमीरपुर के प्रत्येक वार्ड के वाटर स्टोरेज टैंक पर आउटोमीटर स्थापित किए जाएंगे। ऑटोमेशन सिस्टम से अधिकारियों को पानी की उपलब्धता की वास्तविक स्थिति की जानकारी रहेगी। यह योजना विभाग तथा उपभोक्ता दोनों के लिए फायदेमंद रहेगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad