कुरुक्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाशों को लगी गोली, बदमाश पंजाब के कपूरथला से संबंधित
Encounter in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में हाईवे पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए , जबकि तीसरे बदमाश को टीम ने सुरक्षित काबू कर लिया।
Encounter in Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। उमरी और समाना बाहू गांव के बीच CIA-1 की टीम और पंजाब से आए तीन बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
मुठभेड़ दौरान ज्खमी हुए दोनों बदमाशों को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र सामान्य अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाश पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। जबकि तीसरे बदमाश की पहचान करनाल जिले के घरौंडा निवासी शिवम के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित हिरासत में लिया है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कारवाई
जानकारी के अनुसार, CIA-1 टीम की देर रात करीब 12 बजे हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि उमरी से थोड़ा 3 बदमाश किसी वारदात को वारदात को अंजाम देने के पंजाब से आए हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।
बदमाशों से हथियार बरामद
पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब से हरियाणा में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस इनके नेटवर्क को खंगाल रही है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।