India Beat South Korea in Hockey Asia Cup Final: भारत ने 4-1 के अंतर से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के हॉकी वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया।
India won Hockey Asia Cup 2025: भारत ने मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया। भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली।
रात 9.16 बजे हॉकी एशिया कप का फाइनल खत्म हुआ और भारत ने 4-1 के अंतर से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के हॉकी वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया।
भारत बना विजेता
बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन कोरिया को पराजित कर न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
ऐसा रहा है एशिया कप में भारत का इतिहास
भारत ने अब तक 2003, 2007, 2017 के बाद अब 2025 में चौथी बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया है। टीम 1982, 1985, 1989, 1994 और 2013 में 5 बार उपविजेता भी रही है।
बता दें कि टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार टाइटल जीता। भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल हराकर आखिरी बार एशिया कप जीता था। कोरिया दूसरी बार ही रनर-अप रही। टीम को 2007 में भी भारत ने ही फाइनल हराया था।