आपदा की घड़ी में पंजाब के साथ खड़ा है हरियाणा: CM सैनी
Punjab Floods Relief Material: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के हर नागरिक के साथ हरियाणा के लोग भाई की तरह खड़े हैं।
Haryana CM: इस समय पंजाब बाढ़ की वजह से काफी नुकसार झेल रहा है। ऐसे में एक बार फिर से हरियाणा सीएम की तरफ से मदद का हाथ बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अब तक पंजाब को 600 के क़रीब राहत सामग्री के ट्रक रवाना किए गए हैं।
इस के इलावा पंजाब सरकार को 5 करोड़ की राहत राशि भी जारी की गई है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के हर नागरिक के साथ हरियाणा के लोग भाई की तरह खड़े हैं। इस के साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में इस आपदा की घड़ी में हरियाणा साथ खड़ा है।
हरियाणा के मुख्य मंत्री ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा सरकार पंजाब की हर कार्य में संभव मदद का करेगी। बता दें कि हरियाणा के विभिन्न जिलों से कैबिनेट मंत्री और प्रशासन की अगुवाई में भी पड़ोसी राज्य को राहत सामग्री भेजी गई जा रही है।