Banner
Banner

कुरुक्षेत्र के नौजवान की फ्रांस में हत्या, वीडियो में खून से लथपथ दिखा नौजवान, शव आने में लगेगा एक माह

Haryana News: वीडियो में नजर आ रहा है, एक युवक हरपाल के पैरों की तरफ बैठा है। वह बार-बार हरपाल की तरफ देख रहा है, फिर घुटनों में सिर छिपा लेता है। Young man from Kurukshetra murdered in France: कुरुक्षेत्र जिले के युवक की फ्रांस में हत्या कर दी गई। इसका एक वीडियो सामने आया […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 27 Sep 2025 17:39:PM
कुरुक्षेत्र के नौजवान की फ्रांस में हत्या, वीडियो में खून से लथपथ दिखा नौजवान, शव आने में लगेगा एक माह

Haryana News: वीडियो में नजर आ रहा है, एक युवक हरपाल के पैरों की तरफ बैठा है। वह बार-बार हरपाल की तरफ देख रहा है, फिर घुटनों में सिर छिपा लेता है।

Young man from Kurukshetra murdered in France: कुरुक्षेत्र जिले के युवक की फ्रांस में हत्या कर दी गई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 40 वर्षीय हरपाल सिंह हैरी खून से लथपथ फर्श पर पड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद से पिहोवा के गांव सतौड़ा में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अभी उन्हें नहीं पता कि हरपाल के साथ क्या हुआ।

हरपाल उर्फ हैरी 15 साल पहले काम की तलाश में फ्रांस गया था। वहां वह होटल में काम करता था। हरपाल के पिता बलबीर सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। उन्हीं के साथ हरपाल की पत्नी व दो बच्चे रहते हैं। परिजनों का कहना है कि शव आने में करीब एक महीना लग सकता है। पहले फ्रांस पुलिस मामले की जांच करेगी।

वीडियो में हरपाल की लाश के पास नजर आए कुछ भारतिय

वीडियो में हरपाल खून से लथपथ जमीन पर गिरा नजर आ रहा है। उसके आसपास कुछ लोग खड़े हैं, हालांकि उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे। वे हिंदी में बात कर रहे हैं, इससे लगता है कि वे भारतीय ही होंगे। कोई व्यक्ति बेजान हो चुके हरपाल की गर्दन उठाकर पानी की बोतल लेकर खड़ा है। पीछे से आवाज आ रही है कि पानी मत पिलाओ। कोई हरपाल की टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाता है। पीछे से आवाज सुनाई पड़ रही है कि कहां-कहां मारा है। पेट के अलावा सीने में हार्ट व किडनी के पास गहरे घावों के निशान नज़र आए।

वीडियो में चेहरा किसी का नजर नहीं आ रहा है, लेकिन पीछे से महिलाओं के रोने-चिल्लाने की आवाज आ रही है। महिलाओं की आपस में पंजाबी में बातचीत भी सुनाई पड़ रही है। पंजाबी का लहजा लगभग वैसा है जैसा लबाणा बिरादरी के लोग बोलते हैं। पिहोवा व आसपास के इलाकों में लबाणा बिरादरी की आबादी काफी है। इन लोगों में विदेश जाने का चलन रहता है।

वीडियो में नजर आ रहा है, एक युवक हरपाल के पैरों की तरफ बैठा है। वह बार-बार हरपाल की तरफ देख रहा है, फिर घुटनों में सिर छिपा लेता है। ऐसा लगता है कि वो सुबक रहा है।

रो-रोकर परिवार की हालत खराब, पिता हाथ जोड़ कर रहे न्याय की मांग

हैरी के पिता बलबीर सिंह बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं। पिता बलबीर सिंह हाथ जोड़कर बस यही कहते हैं-पता नहीं ये क्या हो गया। हमें तो कुछ पता नहीं है वहां क्या हुआ होगा। जिसने गलत काम किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

उनके आस-पड़ोस के लोग बता रहे हैं कि 20 सितंबर को फ्रांस से हैरी के दोस्त ने ये 27 सेकेंड का वीडियो भेजा। इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। ऐसा लग रहा है कि धारदार हथियार घोंप कर हत्या की गई है। वीडियो किसी घर का है, जिसमें और भी लोग रहते होंगे।

माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक हैरी, 15 साल पहले गया था फ्रांस

हरपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेहतर भविष्य के लिए उसने फ्रांस जाने की इच्छा जताई थी। किसान पिता ने संसाधन जुटाकर बेटे को विदेश भेजा। हरपाल के दो बच्चों का पिता बना। वह खूब मेहनती था और जमा पूंजी घर भिजवाता था। इसी से घर का गुजारा चल रहा था।

फ्रांस पुलिस मामले की जांच में जुटी

परिजनों के मुताबिक अभी फ्रांस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक शव भारत नहीं लाया जा सकता। ऐसे में केस प्रॉपर्टी के तौर पर इसे प्रिजर्व किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद इसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होगी। परिजनों की मांग है कि सरकार शव को जल्द से जल्द घर लाने में मदद करे, ताकि उसे अपने जमीन की मिट्टी नसीब हो सके।

शोक जताने पहुंच रहे लोग, दोषियों को सजा की मांग जिस किसी को भी हरपाल के बारे में पता चल रहा है, वो उनके घर पहुंच रहा है। हर कोई यही कह रहा है कि हरपाल बहुत मेहनती थी। घर-बार संभाल रहा था। बुजुर्ग मां-बाप को उम्मीद थी कि जल्द ही बेटा लौटेगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad