Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਜੰਤਰ-ਮੰਤਰ ’ਤੇ CJP ਅੰਦੋਲਨ ਦਾ 33ਵਾਂ ਦਿਨ,` ਲਗਾਤਾਰ 3ਜੀ ਰਾਤ ਡਟੇ ਰਹੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ, ਹਿਰਾਸਤ ’ਚ ਲਏ ਸਾਰੇ ਸਮਰਥਕ ਰਿਹਾਅ, ਨੱਡਾ-ਜਿਤੇਂਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੇਦਾਂਤਾ ’ਚ ਵਾਂਗਚੁਕ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ.... Explainer: ਕੀ ਹੈ ਟਰੰਪ ਦਾ 200% ਟੈਰਿਫ ਪਲਾਨ? ਜੈਨੇਰਿਕ ਦਵਾਈਆਂ ’ਤੇ ਕਿਵੇਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਕਸ, ਭਾਰਤ ਲਈ ਕੀ ਹਨ ਰਾਹਤ ਅਤੇ ਚੁਣੌਤੀਆਂ?...

शुभमन गिल बने वनडे कप्तान, जडेजा और बुमराह बाहर; देखें पूरा ODI और T20I स्क्वाड

India vs Australia ODI, T20I Squad Announcement: भारतीय टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे का आगाज करेगी। इस दौरे पर पहले तीन वनडे होंगे, उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। India vs Australia ODI , T20 Squad Announcement: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक तीन […]
Khushi
By : Updated On: 04 Oct 2025 20:29:PM
शुभमन गिल बने वनडे कप्तान, जडेजा और बुमराह बाहर; देखें पूरा ODI और T20I स्क्वाड

India vs Australia ODI, T20I Squad Announcement: भारतीय टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे का आगाज करेगी। इस दौरे पर पहले तीन वनडे होंगे, उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

India vs Australia ODI , T20 Squad Announcement: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होगा। इस दौरे से पहले अब तय हो चुका है कि शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान बनाए गए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है।

वहीं शुक्रवार को इस टीम चयन से जुड़ी अलग-अलग कई रिपोर्ट्स भी आई थीं। खास बात यह है कि इस दौरे पर भारतीय टीम के दो सबसे बड़े नाम विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हो गई है। दोनों खिलाड़ी अब वनडे ही खेलते हैं, टी20 व टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद यह दोनों खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का पहला मौका होगा।

हार्दिक पंड्या की जगह नितीश कुमार रेड्डी को जगह

वहीं रविंद्र जडेजा को वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने के लिए उनको वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है। ध्रुव जुरेल को बतौर बैक अप विकेटकीपर टीम में जगह मिली है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज पेस बैट्री का नेतृत्व संभालेंगे। इसके अलावा टी20 टीम का ऐलान भी हो गया है। लगभग वही टीम खेलने वाली है जो एशिया कप 2025 में थी। बस हार्दिक पंड्या की जगह नितीश कुमार रेड्डी को जगह मिली है और वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है।

भारत का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत का टी20 स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती , जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News