Banner
Banner

कालका कॉलेज के बाहर बुलेट चालक का हजारों का चालान, बाइक इंपाउंड, कुल 30 चालान काटे

Bullet Challan in Kalka : पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज कालका क्षेत्र में सूरजपुर ट्रैफिक टीम ने विशेष नाकेबंदी अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 10 Oct 2025 21:39:PM
कालका कॉलेज के बाहर बुलेट चालक का हजारों का चालान, बाइक इंपाउंड, कुल 30 चालान काटे

Bullet Challan in Kalka : पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज कालका क्षेत्र में सूरजपुर ट्रैफिक टीम ने विशेष नाकेबंदी अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने जगह-जगह वाहनों की जांच की। इस दौरान कुल 30 चालान ऑफलाइन काटे गए, जबकि कई वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए मौके पर ही जागरूक किया गया।

जांच के दौरान कालका कॉलेज के बाहर एक बुलेट चालक पुलिस नाकाबंदी देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उसे रोक लिया गया। जांच में पाया गया कि बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था और वाहन के जरूरी दस्तावेज भी चालक के पास नहीं थे। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ 33,000 का चालान जारी किया और बुलेट को इंपाउंड कर लिया। इसी दौरान एक अन्य वाहन को भी नियम उल्लंघन के चलते इंपाउंड किया गया।

डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि सड़क पर सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगी जब हर चालक अनुशासन में रहेगा। हमारी प्राथमिकता है कि पंचकूला में सड़कें सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त रहें। साथ ही चालको को चेतावनी दी है कि जब भी पुलिस चैकिंग के दौरान वाहन रुकवाये तो पुलिस का सहयोग करे। हड़बड़ी में भागने की कोशिश करने पर जान-माल की हानि हो सकती है साथ ही यह कानूनी अपराध भी है।

डीसीपी ट्रैफिक ने वाहन चालकों से अपील की कि मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, तेज गति, गलत पार्किंग और स्टंट जैसी खतरनाक हरकतों से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सके।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad