पाकिस्तान के खैबर में आतंकी हमला, कुल 15 सैनिकों की मौत; कई जख्मी

Pakistan News: आज सुबह पाकिस्तान के खैबर जिले के अकाखेल इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में कईं सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है। Terrorist Attack in Khyber Pakhtunkhwa: एक तरफ तालिबानी लड़कों ने पाकिस्तान की नाक में दम कर […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 28 Oct 2025 16:14:PM
पाकिस्तान के खैबर में आतंकी हमला, कुल 15 सैनिकों की मौत; कई जख्मी

Pakistan News: आज सुबह पाकिस्तान के खैबर जिले के अकाखेल इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में कईं सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

Terrorist Attack in Khyber Pakhtunkhwa: एक तरफ तालिबानी लड़कों ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रख है, तो दूसरी तरफ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने खैबर पख्तूनख्वा पर हमला बोल दिया है। इन हमलों ने पाकिस्तानी सेना को गंभीर चुनौती दी है। सैन्य कर्मियों पर हुए ताजा हमलों में 6 कमांडो मारे गए, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।

इसी तरह, दक्षिण वजीरिस्तान के कुछ इलाकों में भी पाकिस्तान सेना की चौकियों को निशाना बनाया गया है। सैन्य चौकियों पर हुए हमलों में आठ सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हैं। सैन्य ठिकानों पर लगातार होते ये हमले बताते हैं कि पाकिस्तानी सेना की पकड़ कमजोर हो रही है। TTP की कार्रवाइयां अब पहले से अधिक और सटीक हो गई हैं।

दमनकारी नीतियों का जवाब

TTP दावा करता है कि ये हमले पाकिस्तानी सरकार की दमनकारी नीतियों का जवाब हैं। सीमा पार अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बाद TTP का हौसला बढ़ा है। TTP के हमलों से पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा की स्थिति और बिगड़ रही है।

खैबर में बढ़ता आतंक

खैबर को पाकिस्तान का सबसे संवेदनशील इलाका माना जाता है। अब तक यहां 2025 में अब तक 40 से अधिक हमले हो चुके हैं, जिनमें 200 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मारे जा चुके हैं और TTP ने कई चौकियों पर कब्जे कर लिया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad