Banner
Banner

अमेरिका से निष्कासित किए जा रहे हजारों युवा, बेरोजगारी से त्रस्त होकर छोड़ा था देश- हुड्डा

Latest News: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार द्वारा फैलाई गई भयंकर बेरोजगारी के चलते हरियाणा के हजारों परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। अमेरिका से लगातार अवैध प्रवासियों को बेइज्जत करके निष्कासित किया जा रहा है, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या हरियाणा के उन युवाओं […]
Khushi
By : Updated On: 29 Oct 2025 17:06:PM
अमेरिका से निष्कासित किए जा रहे हजारों युवा, बेरोजगारी से त्रस्त होकर छोड़ा था देश- हुड्डा

Latest News: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार द्वारा फैलाई गई भयंकर बेरोजगारी के चलते हरियाणा के हजारों परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। अमेरिका से लगातार अवैध प्रवासियों को बेइज्जत करके निष्कासित किया जा रहा है, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या हरियाणा के उन युवाओं की है। जो बहुत ही दुर्भग्यपूर्ण है युवाओ को बेड़िया लगाकर केदियो की तरह वापिस हरियाणा भेजा जा रहा है  ये युवा बेरोजगारी से त्रस्त होकर अमेरिका गए थे।

वहां जाने के लिए इन्होंने अपनी जमीन-जायदाद और घर तक बेच डाला था। प्रत्येक युवा ने अमेरिका पहुंचने के लिए 50 से 60 लाख रुपये तक खर्च किए थे, लेकिन अब उन्हें अचानक वापस भेज दिया जा रहा है।

इसके चलते हजारों परिवार पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं और कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। इसके लिए सीधे तौर पर 11 साल से सत्ता में बैठी भाजपा सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि यह सरकार हरियाणवी युवाओं को हरियाणा में ही रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

विभिन्न रिपोर्ट्स और सरकारी आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा बेरोजगारी और अपराध में देश का नंबर-1 राज्य बना हुआ है। इसके चलते कोई भी निवेशक हरियाणा में निवेश करने को तैयार नहीं है। नया निवेश न आने की वजह से रोजगार सृजन नहीं हो रहा, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है और युवा अपना प्रदेश छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

यहां तक कि खुद भाजपा सरकार अपने युवाओं को विदेश भेजने के लिए योजनाएं बना रही है, जो किसी भी प्रदेश के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति नहीं हो सकती। आज हरियाणा के युवा खतरनाक डोंकी रूट से अमेरिका जा रहे हैं, युद्ध से त्रस्त इजराइल में पलायन कर रहे हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से लड़ने के लिए झोंके जा रहे हैं। यानी भाजपा द्वारा फैलाई गई इस बेरोजगारी की चर्चा अब सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंच गई है।

हुड्डा ने कहा कि यह स्थिति न केवल आर्थिक संकट पैदा कर रही है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न कर रही है, जहां परिवार बिखर रहे हैं और युवा अवसाद व अपराध की ओर मुड़ रहे हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad