आज मिलेगा नया वर्ल्ड चैंपियन! भारत-साउथ अफ्रीका की फाइनल में टक्कर, फ्री में यहां देख सकते हैं फाइनल मैच
Women’s World cup 2025 final: आज महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं, इस मैच को कितने बजे से और कहां फ्री में देख सकते हैं।
Women’s World cup 2025 final IND Vs SA: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज फाइनल मैच होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला 2 नवंबर यानी आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। आज का मैच बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि यह सिर्फ एक ट्रॉफी के लिए नहीं है। आज महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जाने वाला है। आज के इस फाइनल मैच से दुनिया को नया वर्ल्ड चैंपियन मिलने वाला है।
भारतीय टीम इससे पहले दो बार फाइनल मैच में एंट्री ले चुकी है। 2005 और 2017 में टीम फाइनल की रेस तक पहुंची थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला मौका है जब वह यहां तक आई है। दोनों ही टीमों में इस वक्त भरपूर आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है इसलिए मुकाबला भी रोमांचक होगा।
गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है और इससे पहले खिताब हासिल करने में चूक गई थी। अब भारत के पास एक शानदार मौका है कि खिताब अपने नाम करें। भारत को फाइनल में साउथ अफ्रीका से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है, क्योंकि साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी हैं, तो आप भी अगर इस मैच को देखना चाहते हैं, आइए जानते हैं कि यह मैच कहां, कब से कैसे फ्री में देख सकते हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच कहां खेला जाएगा
वर्ल्ड कप फाइनल मैच, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला 2 नवंबर, 2025 यानी आज रविवार को खेला जाएगा। यह महामुकाबला डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई स्टेडियम में खेला जाएगा। नवी मुंबई स्टेडियम में भारी संख्या में फैंस के पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि आज छुट्टी का दिन भी है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच का समय
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा। हालांकि, बिफोर मैच कार्यक्रम 2 बजे से ही शुरू हो जाएगी और लाइव एक्शन 3 बजे शुरू होगी।
भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच कहां देखें
भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच 2025 को आप दो जगह देख सकते हैं। भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलावा जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) किया जाएगा। अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, तो आप फ्री में मैच देख सकते हैं।