सचिन, धोनी और विराट के बाद जयपुर वैक्स म्यूजियम में लगेगा हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेचू

Harmanpreet Kaur: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद भारत को सालों से थी। टीम इंडिया ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का टाइटल हासिल कर लिया है। भारत को ये खिताब जीतने में 52 सालों का इंतजार करना पड़ा। Harmanpreet Kaur Wax Statue: जयपुर का ऐतिहासिक नाहरगढ़ किला एक बार […]
Khushi
By : Updated On: 05 Nov 2025 10:07:AM

Harmanpreet Kaur: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद भारत को सालों से थी। टीम इंडिया ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का टाइटल हासिल कर लिया है। भारत को ये खिताब जीतने में 52 सालों का इंतजार करना पड़ा।

Harmanpreet Kaur Wax Statue: जयपुर का ऐतिहासिक नाहरगढ़ किला एक बार फिर चर्चा में है। यहां स्थित प्रसिद्ध जयपुर वैक्स म्यूजियम में अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की वैक्स प्रतिमा लगने जा रही है। यह प्रतिमा भारत की महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय को समर्पित होगी।

हरमनप्रीत कौर का क्रिकेटिंग करियर काफी शानदार रहा है, इसी के चलते अब सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की तरह हरमनप्रीत कौर को भी एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है।

हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है। इसी के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ किले में सचिन, धोनी और कोहली के साथ ही अब हरमनप्रीत कौर का भी स्टेचू लगेगा।

इस स्टेचू का उद्घाटन इंटरनेशनल वीमेंस डे के दिन 8 मार्च, 2026 को किया जाएगा। भारत को वर्ल्ड कप जिताने के लिए हरमनप्रीत कौर को ये सम्मान दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्पोर्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी ये कदम उठाया जा रहा है।

जयपुर के इस म्यूजियम में हरमनप्रीत कौर के स्टेचू के बाद दो वर्ल्ड कप विनिंग कप्तानों के स्टेचू होंगे, जिसमें भारत की मेन्स टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम भी शामिल है। वहीं इस म्यूजियम में क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का भी स्टेचू लगा है।

Ad
Ad