हरियाणा के DGP ने दिया बयान, कहा-थार और बुलेट से चलते हैं बदमाश… जानें क्या है पूरा मामला
Haryana DGP ओपी सिंह ने थार और बुलेट चलाने वालों के लिए विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि “थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं।”
Haryana DGP OP Singh: हरियाणा के नए डीजीपी ओपी सिंह का बयान इन दिनों खूब चर्चाओं में है। उनका बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि “सड़कों पर जांच जरूरी है लेकिन आम आदमी को तंग नहीं किया जाए. बुलेट मोटर साइकिल है तो उस पर मुजोर लोग चलते हैं। तो हर तीन में से एक बुलेट को चेक करो। इससे जांच भी जाएगी, अपराधियों में खौफ भी होगा और जो गलत लोग होंगे वे पकड़े भी जायेंगे।”
थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं- हरियाणा डीजीपी
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं। जिसके पास भी थार होगी, उसका दिमाग घुमा होगा। एक प्रेस कॉफ्रेंस में हरियाणा डीजीपी ने कहा- जिस तरह की गाड़ियां हैं, वो माइंडसेट शो करता है। थार गाड़ी वाले स्टंट करते हैं। हमारे एसीपी के बेटे ने थार से एक को कुचला, बाद में पैरवी करने आए।
उन्होंने हाल ही में कहा कि “जिसके पास भी है, उसमें पागलपन हो सकता है।” शनिवार को पत्रकार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “वाहनों कि चैकिंग के दौरान सभी अधिकारियों को बेहद नम्रता के साथ पेश आना चाहिए। पुलिस आमतौर पर हर वाहनों की जांच नहीं करती हैं, लेकिन अगर वह थार है, तो उसे रोकना बनता है।”
“उनका दिमाग घूमा हुआ है”
उन्होंने आगे कहा कि “हम अगर उन पुलिसवालों की लिस्ट बनाएं जिनके पास थार है। तो अभी पता लग जाएगा कि उनका दिमाग घूमा हुआ है। थार सिर्फ एक कार नहीं है, वह बताती है कि हम क्या करें। आप गुंडागर्दी कर रहें और सोचें की पकड़े नहीं जाएंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।”
“शख्स पेशाब करता नजर आया”
बता दें कि, हाल ही में कई घटनाएं इस तरह की सामने आई हैं। जब भी लोग थार में बैठकर उपद्रव करते हैं, तो थार से स्टंट्ल करने वालों से भी हादसे होते हैं। कभी भी थार बिजली के खंबे से टकरा जाती है। लड़कियां थार के ऊपर बैठकर रील बनवाती हैं। शख्स पेशाब करता नजर आया था। इसके अलावा थार की रैश ड्राइविंग के कारण कई दुर्घनाएं होती रहती हैं।
“मकसद किसी को टारगेट करना नहीं”
डीजीपी ने कहा कि “अब वह समय आ गया है कि इन लोगों पर लगाई जाए। लोग सोचने लगें हैं कि उनके पास थार है, वह कुछ भी कर सकते हैं। युवाओं और बदमाशों के बीच बुलेट और थार सिंबल बन गए हैं। हमारा मकसद किसी को टारगेट करना नहीं है। केवल जागरुकता फैलाना चाहते हैं।”