अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता को लेकर बड़ा एक्शन, NAAC ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Al-Falah University in Faridabad: लाल किले के पास हुए धमाके की घटना के दो दिन बाद, नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी को उसकी वेबसाइट पर झूठी मान्यता दिखाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
NAAC show-cause notice on Al-Falah University: दिल्ली ब्लास्ट केस में नाम आने के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह पढ़ाई या स्टाफ नहीं, बल्कि फर्जी मान्यता दिखाना है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने यूनिवर्सिटी को एक शो-कॉज नोटिस भेजा है, जिसमें उस पर गलत जानकारी देने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी की जांच चल रही है क्योंकि इसके मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के तीन स्टाफ सदस्य — उमर उन नबी, मुजम्मिल शकील और शाहीन सईद दिल्ली में सोमवार शाम हुए कार धमाके से जुड़े पाए गए थे, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हुई।