Banner
Banner

करनाल में थूककर तंदूरी रोटी बनाने की वीडियो हुई वायरल, एक्शन में आई नगर निगम ने बंद करवाई दुकान

Karnal के महाराणा प्रताप चौक के नजदीक सड़क किनारे लगे एक तंदूर पर रोटी बनाते युवक का रोटी पर थूकते हुए वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान पर कार्रवाई की। Spitting on a Tandoori Roti Video: करनाल का एक वीडियो सोशल […]
Khushi
By : Updated On: 30 Nov 2025 13:13:PM
करनाल में थूककर तंदूरी रोटी बनाने की वीडियो हुई वायरल, एक्शन में आई नगर निगम ने बंद करवाई दुकान

Karnal के महाराणा प्रताप चौक के नजदीक सड़क किनारे लगे एक तंदूर पर रोटी बनाते युवक का रोटी पर थूकते हुए वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान पर कार्रवाई की।

Spitting on a Tandoori Roti Video: करनाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित एक चिकन शॉप का है, जहां हैदराबादी और मुरादाबादी बिरयानी के साथ कोरमा और तंदूरी रोटियां मिलती थीं। वीडियो एक कार में बैठे व्यक्ति ने बनाया और इंटरनेट पर डालते ही यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो में दिख रहा है कि दुकान पर काम करने वाला एक कर्मचारी तंदूर पर रोटी बनाते समय थूक रहा है। इस वीडियो देखकर लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। वीडियो वायरल होते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को बंद करा दिया और तंदूर भी हटवा दिया।

क्या बोले पड़ोसी दुकानदार

स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान के मालिक को पहले भी इस संबंध में कुछ शिकायतें मिली थीं, लेकिन बताया जा रहा है कि मालिक अपनी शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था और दुकान पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान यह कथित घटना हुई, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस तरह की गतिविधि को लेकर मालिक को चेतावनी दी थी, लेकिन उसकी अनुपस्थिति में यह घटना फिर से सामने आई।

थाने पहुंचा मामला

यह मामला थाने तक पहुंच चुका है। पुलिस अब वायरल वीडियो और आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुकान पूरी तरह से बंद है और क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में नाराज़गी बनी हुई है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad