Banner
Banner

दर्दनाक हादसा : सुहाग को बचाने के लिये बढ़ी , पति-पत्नी दोनों की हुई मौत

Haryana News: गुरुग्राम जिले में गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे थे। तभी दिल्ली की तरफ से ट्रेन आती देख अचानक से पति अपनी पत्नी का हाथ छुड़ाकर ट्रैक पर आ गया, पीछे […]
Khushi
By : Updated On: 18 Dec 2025 14:54:PM
दर्दनाक हादसा : सुहाग को बचाने के लिये बढ़ी , पति-पत्नी दोनों की हुई मौत

Haryana News: गुरुग्राम जिले में गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे थे। तभी दिल्ली की तरफ से ट्रेन आती देख अचानक से पति अपनी पत्नी का हाथ छुड़ाकर ट्रैक पर आ गया, पीछे पीछे चिल्लाती हुई पत्नी आई।

इसी दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही तेज रफ्तार से गुजर गाड़ी नंबर 12249 स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुरुष को ट्रेन 100 मीटर तक घसीटते ले गई, जिसके कारण उसका पूरा शरीर टुकड़ों में बंट गया। जबकि महिला ट्रेन की टक्कर लगने से वहीं पर गिर गई।

लोको पायलट ने हादसे की जानकारी गढ़ी हरसरू स्टेशन मास्टर और जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों को दोनों की बॉडी दिखाई, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। रात का वक्त होने के कारण पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में भिजवाया।

दोनों ट्रैक किनारे बैठे थे

ट्रेन नंबर 12249 स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने बताया कि दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे हुए थे। ट्रेन आते देख पहले पुरुष पटरियों की ओर आया, उसके पीछे-पीछे महिला भी ट्रेन की तरफ बढ़ी, जिससे दोनों ट्रेन के नीचे आ गए।

महिला दिखाई नहीं दी:

लोको पायलट के अनुसार केवल पुरुष को ट्रेन के सामने आते देखा, लेकिन महिला को नहीं देखा। क्योंकि रात का अंधेरा और कुछ कोहरा भी था। संभवत: वह सामने की बजाय इंजन की साइड से टकराई, इसलिए वह मौके पर ही गिर गई।

100 मीटर तक घसीटा:

ट्रेन पुरुष को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसका शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। इसलिए उसकी पहचान के लिए मुश्किल आ रही है। महिला का शव भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया।

पहचान में मदद के लिए महत्वपूर्ण सुराग सामने आए हैं। पुरुष के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में ‘एस’ और महिला के हाथ पर ‘बी’ टैटू गुदा हुआ है। इसके अलावा, महिला के बाएं हाथ पर राजस्थानी आर्ट का टैटू गुदा हुआ है और उसकी कमर पर एक बड़ा तिल मौजूद है। पुरुष की उम्र लगभग 45 वर्ष और महिला की 40 वर्ष है। दोनों के पति पत्नी होने का अनुमान है। लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad