प्रधानमंत्री मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत-ओमान रिश्तों को मिली नई मजबूती

PM Modi Conferred Order Of Oman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा गया। जॉर्डन और इथियोपिया की यात्रा पूरी करने के बाद मस्कट पहुंचे प्रधानमंत्री को यह सम्मान ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक […]
Khushi
By : Updated On: 18 Dec 2025 18:00:PM
प्रधानमंत्री मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत-ओमान रिश्तों को मिली नई मजबूती

PM Modi Conferred Order Of Oman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा गया। जॉर्डन और इथियोपिया की यात्रा पूरी करने के बाद मस्कट पहुंचे प्रधानमंत्री को यह सम्मान ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रदान किया। यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री मोदी के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत और ओमान के बीच मजबूत और भरोसेमंद संबंधों का भी प्रतीक माना जा रहा है।

यह सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं था, बल्कि भारत और ओमान के रिश्तों की गहराई का प्रतीक भी माना जा रहा है. गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया. यह ओमान का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है. यह सम्मान भारत और ओमान के बीच रिश्तों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान के लिए दिया गया. यह सम्मान समारोह अल बराका पैलेस में हुआ, जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई.

PM Modi Conferred Order Of Oman : विदेशी सम्मान की सूची में जुड़ा 29वां नाम

‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ पीएम मोदी को मिलने वाला 29वां अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. इससे पहले उन्हें इथियोपिया का ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया और कुवैत का ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर जैसे बड़े सम्मान मिल चुके हैं. यह सम्मान पीएम मोदी की वैश्विक पहचान और भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत को दिखाता है. पीएम मोदी ने भारत-ओमान संबंधों पर बात करते हुए कहा कि शिक्षा और अंतरिक्ष सहयोग दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ओमान में भारतीय शिक्षा के 50 साल पूरे होना एक बड़ी उपलब्धि है और यह दोनों देशों के रिश्तों में एक अहम पड़ाव है.

CEPA से रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

पीएम मोदी ने CEPA को भारत-ओमान रिश्तों के लिए बेहद अहम बताया. उनके अनुसार, यह समझौता साझेदारी को नया आत्मविश्वास देगा और दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा और गति देगा. पीएम मोदी ने ओमान में बसे भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय सह-अस्तित्व और सहयोग का जीवंत उदाहरण है. उन्होंने कहा, “आज हम सब एक परिवार की तरह यहां इकट्ठा हुए हैं. हम अपने देश और टीम इंडिया का जश्न मना रहे हैं.” प्रधानमंत्री ने बताया कि UNESCO ने दीवाली को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है. उनके अनुसार, यह भारत की संस्कृति की वैश्विक पहचान है और दीवाली का दीप अब पूरी दुनिया को रोशन करेगा.

इंडिया-ओमान मैत्री पर्व और पुराने रिश्ते

पीएम मोदी ने इंडिया-ओमान मैत्री पर्व का जिक्र करते हुए कहा कि यह दोनों देशों की दोस्ती का उत्सव है. उन्होंने बताया कि भारत और ओमान के रिश्ते सदियों पुराने हैं और पुराने समय में भारतीय व्यापारी लोथल, मंडवी और ताम्रलिप्ति जैसे बंदरगाहों से ओमान तक व्यापार के लिए जाते थे. ओमान में भारत के राजदूत शेख हुमैद बिन अली बिन सुल्तान अल मानी ने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद अहम है. उन्होंने बताया कि इस साल भारत और ओमान के 70 साल के कूटनीतिक संबंध पूरे हो रहे हैं और यह दौरा कई मायनों में खास है.

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad