Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
Punjab Congress Rift: ਚੰਨੀ ਖੇਮੇ ਨਾਲ 2 ਘੰਟੇ ਦੀ ਮੈਰਾਥਨ ਬੈਠਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭੂਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ.... Punjab Fresh Debt: ਪੰਜਾਬ ’ਤੇ ਹੋਰ ਭਾਰੀ ਹੋਵੇਗੀ ਕਰਜ਼ੇ ਦੀ ਪੰਡ! ਸਰਕਾਰ ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ਸਤੰਬਰ ਵਿਚਾਲੇ 13,000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਵਾਂ ਕਰਜ਼ਾ ਲੈਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ’ਚ...... ਪੇਪਰ ਲੀਕ ’ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਭਰੋਸਾ, CJP ਧਰਮੇਂਦਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ’ਤੇ ਅੜੀ; ਜੇ.ਪੀ. ਨੱਡਾ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ’ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ.... NEET ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ: 'ਚਲੋ ਸੰਸਦ' ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ 'ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ 'ਤੇ ਭੜਕੇ ਅਰਿਜੀਤ ਸਿੰਘ; ਬੋਲੇ– "ਕੀ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਰੱਬ ਸਮਝ ਲਿਆ ਹੈ?"

पंचकूला पुलिस का अवैध माइनिंग के विरुद्ध सख्त एक्शन: एक ही रात में टिप्पर, पोपलेन व ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 4 वाहन पकड़े

Haryana Crime News:-पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एंटी इलीगल माइनिंग टीम, रामगढ़ चौकी और रायपुर रानी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बीती एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध माइनिंग में संलिप्त कुल […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 04 Jan 2026 18:21:PM
पंचकूला पुलिस का अवैध माइनिंग के विरुद्ध सख्त एक्शन: एक ही रात में टिप्पर, पोपलेन व ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 4 वाहन पकड़े

Haryana Crime News:-पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एंटी इलीगल माइनिंग टीम, रामगढ़ चौकी और रायपुर रानी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बीती एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध माइनिंग में संलिप्त कुल 4 वाहनों को रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गए वाहनों में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 टिप्पर और 1 पोपलेन मशीन शामिल है। सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित माइनिंग विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार, आज देर रात करीब 1 बजे पंचकूला पुलिस की एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने इंस्पेक्टर मनसा राम की अगुवाई में गश्त के दौरान कालका क्षेत्र में मेहताब नदी के पास चेकिंग की। इस दौरान टीम ने अवैध खनन करते हुए एक टिप्पर और एक पोपलेन मशीन को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों वाहन अवैध रूप से नदी से खनन कार्य में लगे हुए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को कालका थाना परिसर में खड़ा कराया और माइनिंग विभाग को सूचना देकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू करवाई।

इसी क्रम में रामगढ़ चौकी इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह ने आज सुबह करीब 4 बजे चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के गांव श्यामटू के समीप बेसिन नदी में गश्त के दौरान अवैध माइनिंग में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई कृपाल सिंह और मुख्य सिपाही विकास सैनी भी मौके पर मौजूद रहे। पकड़े गए वाहन को चौकी में खड़ा कर माइनिंग विभाग को सूचित कर दिया गया।

इसके अलावा बीती रात करीब 8 बजे रायपुर रानी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह की टीम ने भी प्यारेवाला क्षेत्र के पास गश्त के दौरान अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस टीम द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर माइनिंग विभाग को सूचना दी गई, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंचकूला पुलिस अवैध माइनिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अवैध खनन न केवल पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कानून व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों के लिए भी बड़ा खतरा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी एंटी इलीगल माइनिंग टीमें व स्थानीय पुलिस टीम पूरी प्लानिंग के साथ लगातार गश्त कर रही हैं। जिले के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति या माफिया अवैध माइनिंग में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंचकूला पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News