चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप स्कीम के साथ होनहार स्टूडेंट्स के एकेडमिक सपनों को लगा रही पंख, 2025-26 में हरियाणा के 9678 स्टूडेंट्स को मिला इसका फायदा

रोहतक, हरियाण: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के अनुसार भारत की नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, टॉप नेशनल और इंटरनेशनल रिक्रूटर्स की पहली पसंद बनी हुई है, जिसमें 1300 से ज़्यादा रिक्रूटर्स ने सीयू  के 2025 बैच के स्टूडेंट्स को 10,000 से ज़्यादा नौकरियाँ दी हैं। इसमें सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल पैकेज 1.74 करोड़ रुपये […]
Khushi
By : Updated On: 17 Jan 2026 17:55:PM
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप स्कीम के साथ होनहार स्टूडेंट्स के एकेडमिक सपनों को लगा रही पंख, 2025-26 में हरियाणा के 9678 स्टूडेंट्स को मिला इसका फायदा

रोहतक, हरियाण: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के अनुसार भारत की नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, टॉप नेशनल और इंटरनेशनल रिक्रूटर्स की पहली पसंद बनी हुई है, जिसमें 1300 से ज़्यादा रिक्रूटर्स ने सीयू  के 2025 बैच के स्टूडेंट्स को 10,000 से ज़्यादा नौकरियाँ दी हैं। इसमें सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल पैकेज 1.74 करोड़ रुपये रहा, जबकि सबसे ज़्यादा डोमेस्टिक ऑफर 54.75 लाख रुपये का था। इनमें से 31 से ज़्यादा रिक्रूटर्स ने 20 लाख रुपये या उससे ज़्यादा के जॉब ऑफर दिए, जबकि 52 कंपनियों ने 15 लाख रुपये से ज़्यादा के सालाना सैलरी पैकेज वाली नौकरियाँ दीं। यह बात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार, प्रो (डॉ.) आरएस बावा ने शनिवार को हरियाणा के रोहतक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

 हरियाणा के स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट डिटेल्स शेयर करते हुए प्रो. बावा ने कहा कि पिछले दो सालों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हायर एजुकेशन हासिल करने वाले हरियाणा के 2,034 स्टूडेंट्स को टॉप भारतीय और ग्लोबल कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं। जहां 2024 में हरियाणा के 803 चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को नौकरी मिली, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 1231 हो गई। अकेले पिछले दो सालों में रोहतक के 126 स्टूडेंट्स को लीडिंग नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों से जॉब ऑफर मिले, जिनमें से 49 स्टूडेंट्स को 2024 में और 77 स्टूडेंट्स को चल रहे 2025-26 एकेडमिक सेशन के दौरान ऑफर मिले हैं।

रोहतक हरियाणा के रहने वाले मयंक, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक का स्टूडेंट् है। उसे टाटा कंस्लटेंसी सर्विस लिमिटेड (टीसीएस) (निनजा) और कोड इंसाइट टेक्नाॅलोजीज से नौकरियों के दो ऑफर मिले हैं।इसके साथ ही, रोहतक, हरियाणा का रहने वाला देव, जोकि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग (यूआईई) से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बी-टेक कर रहा है। उसे दो कंपनियों हैशडिन टेक्नाॅलोजी और टाटा कंस्लटेंसी सर्विस लिमटिड (टीसीएस) (निनजा) से नौकरी का ऑफर मिला है।  इसी तरह रोहतक, हरियाणा के रहने वाला अंकित कुमार, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक का स्टूडेंट है, उसे एचसीएल कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला है। इसके अलावा, रोहतक, हरियाणा के रहने वाले कनक अहलावत, जो चंडीगढ़ यूनिवसिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग (यूआईई) से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक कर रहा है, उसे एमयू सिग्मा बिजनेस साॅल्यूशन से नौकरी का एक ऑफर मिला है। इसी तरह, रोहतक, हरियाणा के रहने वाले सार्थक सैनी, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग (यूआईई) से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बी-टेक कर रहा है। उसे फेयरपोर्टल इंडिया कंपनी से नौकरी का एक ऑफर मिला है।

 इसके अलावा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एनसीसी विंग ने देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स की उम्मीदों को पूरा किया है, सीयू के एनसीसी विंग में ट्रेनिंग पाने वाले 43 कैडेट्स को इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की तीनों विंग में ऑफिसर के तौर पर कमीशन मिला है।

प्रोफेसर (डॉ.) आर.एस. बावा ने कहा कि जो स्टूडेंट्स अपनी हायर एजुकेशन का फाइनेंशियल बोझ नहीं उठा सकते, उनके एकेडमिक सपनों को पंख लगाने के लिए सीयू अपने एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीई- 2026) के ज़रिए हर साल 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देकर हजारों स्टूडेंट्स को हायर स्टडीज़ करने के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, जिसमें से 200 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के लिए और 50 करोड़ रुपये हाल ही में शुरू किए गए एआई-ऑगमेंटेड चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस के लिए दिए गए हैं।

 2012 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली कैंपस की स्थापना के बाद से, भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 1.30 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स और कई विदेशी स्टूडेंट्स ने भी सीयू द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप का फायदा उठाया है। मौजूदा एकेडमिक साल 2025-26 में, हरियाणा के 9678 स्टूडेंट्स ने 2025-26 में स्कॉलरशिप का फायदा उठाया, जिनमें से 4,810 स्टूडेंट्स को सीयूसीईटी स्कॉलरशिप के ज़रिए स्कॉलरशिप दी गई और दूसरी स्कॉलरशिप से 4868 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। स्टूडेंट्स चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://www.cuchd.in/scholarship/ पर जाकर आसानी से सीयूसीईटी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

 चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की डिफेंस स्कॉलरशिप के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 13 सालों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 5,723 स्टूडेंट्स को डिफेंस स्कॉलरशिप दी है, जिसमें 6 करोड़ रुपये से ज़्यादा की फाइनेंशियल मदद शामिल है। यह देश की सेवा करने वालों के परिवारों के प्रति हमारी पक्की कमिटमेंट को दिखाता है। आर्मी में सेवा निभा रहे सैनिक के बच्चे और परिवार के सदस्य आर्म्ड फोर्सेज एजुकेशनल वेलफेयर स्कीम (एएफईडब्ल्यूएस) और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्कॉलरशिप का फायदा उठा सकते हैं। 2025 में, हरियाणा के 67 स्टूडेंट्स ने डिफेंस स्कॉलरशिप का फायदा उठाया है।

 प्रोफेसर (डॉ.) आरएस बावा ने आगे कहा कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026, जिसमें 104 देशों के 1,500 संस्थानों में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन जैसे ग्लोबल संस्थान शामिल थे, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने नेशनल और इंटरनेशनल दोनों संस्थानों में टॉप रैंक पर पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया है। यह दुनिया की टॉप 2 प्रतिशन प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों की सूची में शामिल हो गई है। क्यूएस रैंकिंग 2025 में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत की टॉप 20 यूनिवर्सिटियों में शामिल है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2025 में, एम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग, जो आधुनिक वर्कप्लेस के लिए सबसे ज्यादा रोजगार पाने वाले ग्रेजुएट तैयार करने में यूनिवर्सिटी के परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करती है, में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भारत में प्राइवेट यूनिवर्सिटियों में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिस्ट्री में पहला स्थान हासिल किया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की रिसर्च और इनोवेशन में उपलब्धियों के बारे में बताते हुए प्रो. (डॉ.) बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नाम 20,000 से ज्यादा रिसर्च पब्लिकेशन दर्ज हैं। 5519 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए गए हैं, 5212 पेटेंट प्रकाशित हुए हैं और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स और फैकल्टी के विभिन्न क्षेत्रों में 238 पेटेंट ग्रांट हुए हैं। सेशन 2024-25 में ही, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने 743 पेटेंट फाइल किए हैं जबकि 770 पब्लिश और 49 पेटेंट ग्रांट हुए हैं।

प्रो (डॉ.) बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बढ़ते ग्लोबल रिसर्च इम्पैक्ट और प्रभाव को दिखाते हुए, 2025 में जारी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी-एल्सेवियर लिस्ट के अनुसार, अलग-अलग एकेडमिक क्षेत्रों के 44 फैकल्टी मेंबर्स को दुनिया के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के अनुसार, सीयू ने भारत की सभी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ में इंटरनेशनल रिसर्च में 9वीं पोजीशन और देश भर की सभी यूनिवर्सिटीज़ में 12वीं रैंक हासिल की।  एनआईआरएफ​ रैंकिंग 2025 की रिसर्च कैटेगरी में पहली बार शामिल होने पर यूनिवर्सिटी ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ में 7वीं रैंक और भारत की सभी यूनिवर्सिटीज़ में 12वीं पोजीशन हासिल की।

प्रो (डॉ.) बावा ने आगे कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (सीयू-टीबीआई) के तहत सीयू के स्टूडेंट्स ने 250 से ज़्यादा स्टार्ट-अप सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं। सीयू  ने युवा इनोवेटर्स को आइडिया देने, उन्हें वैलिडेट करने और स्टार्ट-अप को स्केल करने के लिए भारत का पहला यूनिवर्सिटी-लेड स्टार्टअप लॉन्चपैड कैंपस टैंक भी लॉन्च किया है। अपने स्टूडेंट्स को रिसर्च-इंटेंसिव लर्निंग देने के लिए सीयू हर साल 15 करोड़ रुपये का सालाना बजट देती है। पिछले 5 सालों में ही सीयू को साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री से रिसर्च और इनोवेशन प्रोजेक्ट्स के लिए 90 करोड़ रुपये मिले हैं।

सीयू में इंडस्ट्री-एकेडेमिया इंटरफ़ेस के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. (प्रो.) बावा ने कहा कि सीयू इनोवेशन और डिस्कवरी के लिए अनुकूल माहौल देता है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को, हुंडई, टेक महिंद्रा, कैपजिमनी और आईबीएम जैसी जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा स्थापित 30 इंडस्ट्री-स्पॉन्सर्ड एडवांस्ड रिसर्च लैब और 32 सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओईएस) शामिल हैं। इसके अलावा, सीयू में 60 रिसर्च सेंटर भी हैं।

प्रो. (डॉ.) बावा ने आगे कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एनएएसी ए पल्स प्राप्त करने वाली भारत की शीर्ष 5 प्रतिशत यूनिवर्सिटियों में शामिल है। सीयू को अमेरिका स्थित एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एबीईटी) से भी मान्यता प्राप्त है, जिससे यह मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कार्यक्रमों वाली शीर्ष 0.1 प्रतिशत भारतीय यूनिवर्सिटियों में शामिल हो गई है। इसे नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) द्वारा भी मान्यता प्राप्त है।

प्रो. (डॉ.) बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 100 से अधिक देशों में टॉप ग्लोबल यूनिवर्सिटियों के साथ, 525 इंटरनेशनल कोलैबोरेशन स्थापित किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 2300 से अधिक स्टूडेंट्स को सेमेस्टर एक्सचेंज, इंटर्नशिप और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके सहित विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में पढ़ने का अवसर मिला है। सीयू में 2100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विजिटिंग फैकल्टी, 560 इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क स्कॉलर और 65 देशों के 3,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा, 310 स्टूडेंट्स ने फ्लोरिडा में वॉल्ट डिजनी वर्ल्ड में इंटर्नशिप और कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लिया है।

खेलों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए डॉ. बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बन गई है जिसने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में सबसे ज़्यादा मेडल (71) जीतकर प्रतिष्ठित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (माका ट्रॉफी) जीती है। हाल ही, में खत्म हुई 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 42 गोल्ड, 14 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज़ सहित 67 मेडल जीते, जिसमें 200 से ज़्यादा यूनिवर्सिटी के 5000 से ज़्यादा एथलीटों को पीछे छोड़ दिया। सीयू लगातार दो सालों से चौथे और पांचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का विनर रहा है।

 प्रो बावा ने आगे कहा कि सीयू के स्टूडेंट्स ने 2025 में 610 मेडल जीते हैं, जिनमें 138 नेशनल और 87 इंटरनेशनल मेडल शामिल हैं, जिनमें से हरियाणा के कई खिलाड़ियों ने देश के साथ-साथ सीयू का भी नाम रोशन किया है।

प्रो. (डॉ.) बावा ने कहा कि हाल ही में खत्म हुई ऑल-इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी रेसलिंग ग्रीको-रोमन और फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप 2025-26 में सीयू ने कुल 16 मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों को मुफ्त में अलग-अलग सुविधाएं देने के लिए सालाना 6.5 करोड़ रुपये का स्पोर्ट्स बजट देती है। सीयू में 562 लड़कियों सहित 1183 स्टूडेंट्स एथलीट स्कॉलरशिप का फायदा उठा रहे हैं। सीयू ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी दिए हैं, 2024 में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ही स्टूडेंट हैं। इसी तरह, अर्जुन अवॉर्डी, पवन शेरावत जो इंडियन कबड्डी टीम के कैप्टन हैं और इंडियन हॉकी प्लेयर संजय, जो पेरिस ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा थे, ऐसे कई एथलीट हैं जिन्होंने सीयू से अपनी हायर स्टडीज़ की हैं।

प्रो. (डॉ.) बावा ने कहा कि आर्ट और कल्चरल एक्सीलेंस में हब के रूप में सीयू ने बढ़ती अपनी प्रतिष्ठा को फिर से साबित करते हुए, यूनिवर्सिटी ने एआईयू 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ ज़ोन यूथ फेस्टिवल 2026 में पाँचवीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप जीती और म्यूज़िक, लिटरेरी और फाइन आर्ट्स कैटेगरी में ओवरऑल ट्रॉफियां हासिल कीं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad