हाइब्रिड चाकू के डिज़ाइन को मिला सरकारी संरक्षण, साजिया जिंदल पहली आवेदक
Latest News: चार डिज़ाइनरों की एक टीम द्वारा विकसित एक अभिनव हाइब्रिड टूल डिज़ाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से आधिकारिक पंजीकरण प्राप्त हुआ है। इस परियोजना की पहली आवेदक साजिया जिंदल हैं, जो पटियाला स्थित मुल्तानी मल मोदी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

यह नया आविष्कार पारंपरिक चाकू से अलग है, क्योंकि यह चाकू, रिंच और बोतल खोलने के उपकरण – तीनों के रूप में काम करता है। इसके ब्लेड पर बनाए गए षट्भुजाकार (हेक्सागोनल) छेद इसे नट-बोल्ट कसने या खोलने के लिए रिंच के रूप में उपयोगी बनाते हैं। इसी बहुउद्देश्यीय स्वरूप के कारण इसे एक उपकरण (टूल) की श्रेणी में रखा गया है।
आम तौर पर, कार में चाकू रखना मना है, लेकिन चूंकि यह नया आविष्कार एक उपकरण है, इसलिए इसे कार में रखा जा सकता है।टीम को भारत के डिज़ाइन अधिनियम, 2000 के तहत संरक्षण प्राप्त है। पेटेंट वर्गीकरण के अनुसार, यह डिज़ाइन वर्ग 07-03 के अंतर्गत आता है।
साजिया जिंदल पटियाला के मुल्तानी माल मोदी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं और इस अभिनव परियोजना के लिए आवेदन करने वाली पहली आवेदक हैं।डिजाइन को डिजाइन अधिनियम, 2000 और डिजाइन नियम, 2001 के तहत संरक्षित किया गया है।

पेटेंट का पंजीकरण 23 अक्टूबर 2025 को डिजाइन संख्या 477729-001 के साथ हुआ था। प्रमाण पत्र आधिकारिक तौर पर 5 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।