रेवाड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन, इंटर स्टेट इनामी ‘गुलेल गैंग’ ध्वस्त, 2 महिलाएं समेत 4 बदमाश गिरफ्तार

रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंटर स्टेट इनामी गुलेल गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रेवाड़ी की कोसली सीआईए टीम ने गिरोह के चार शातिर बदमाशों को […]
Khushi
By : Updated On: 22 Jan 2026 15:24:PM
रेवाड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन, इंटर स्टेट इनामी ‘गुलेल गैंग’ ध्वस्त, 2 महिलाएं समेत 4 बदमाश गिरफ्तार

रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंटर स्टेट इनामी गुलेल गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रेवाड़ी की कोसली सीआईए टीम ने गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मां काली उर्फ संतरा, उसका बेटा विजय, बेटी पिंकी तथा पड़ोसी अरूण के रूप में हुई है। सभी आरोपियों पर राजस्थान पुलिस द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी के 24 मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं और पुलिस को रेवाड़ी के 5, महेंद्रगढ़ के 1 तथा राजस्थान में दर्ज 5 मामलों में इनकी तलाश थी।

आरोपियों ने रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में घरों को निशाना बनाया था। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह मंदिरों व रिहायशी मकानों को अपना मुख्य टारगेट बनाता था। गिरोह के सदस्य दिन के समय रेकी कर सूने घरों की पहचान करते थे और रात के अंधेरे में चोरी व सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देते थे।

बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने प्रेस वार्ता के दौरान गिरोह के आपराधिक नेटवर्क और उनकी कार्यप्रणाली का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

डीएसपी ने कहा कि रेवाड़ी पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी सूरत में अपराध और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad