ड्रॉ के जरिए तय हुआ हरियाणा के तीन नगर निगमों में मेयर पद का आरक्षण

Haryana Municipal Corporation: हरियाणा के तीन नगर निगमों—पंचकूला, अंबाला और सोनीपत—में मेयर पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। ड्रॉ में अंबाला नगर निगम का मेयर पद महिला बीसी-B वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों की मेयर सीट अनारक्षित रखी गई […]
Khushi
By : Updated On: 22 Jan 2026 15:55:PM
ड्रॉ के जरिए तय हुआ हरियाणा के तीन नगर निगमों में मेयर पद का आरक्षण

Haryana Municipal Corporation: हरियाणा के तीन नगर निगमों—पंचकूला, अंबाला और सोनीपत—में मेयर पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। ड्रॉ में अंबाला नगर निगम का मेयर पद महिला बीसी-B वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों की मेयर सीट अनारक्षित रखी गई है।

इन तीनों नगर निगमों के मेयर और पार्षदों का कार्यकाल इसी महीने में समाप्त हो चुका है। इसके लिए आज तीसरी बार ड्रॉ रखा गया था। इससे पहले 1 और 15 दिसंबर को ड्रॉ की तारीख तय की गई थी, लेकिन दोनों बार इसे टालना पड़ा।

तीन नगर निगमों के साथ छह निकायों में उपचुनाव भी होंगे। इनमें टोहाना, झज्जर, राजौंद, कनीना, तरावड़ी, साढौरा और करनाल शामिल हैं। इन निकायों में एक-एक वार्ड पार्षद के चुनाव होंगे।

इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद को एससी (W), धारूहेड़ा को ओपन, उकलाना को महिला ओपन, वहीं सांपला को ओपन का ड्रॉ निकला है। ये ड्रा की कार्रवाई शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB) मुख्यालय में किया गया। आईएएस वीरेंद्र दहिया की अगुआई में बनी कमेटी ने ये ड्रा निकाला गया। सबसे अहम बात यह रही इस ड्रा की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय में भी हलचल है। आयुक्त भी कर्मचारियों के साथ मंगलवार(27 जनवरी) को बैठक करेंगे, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। सभी जगह से वोटर संख्या भी राज्य चुनाव आयोग ने मांगी हैं। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने इन सभी स्थानों पर ईवीएम से वोटिंग के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी हैं।

तीनों निगमों का कब हुआ कार्यकाल पूरा

पंचकूला नगर निगम का 5 वर्ष का कार्यकाल इसी माह 4 जनवरी को पूरा हुआ है, जबकि सोनीपत नगर निगम का 6 जनवरी और अम्बाला नगर निगम 13 जनवरी का कार्यकाल पूरा हुआ है। यहां फिलहाल प्रशासक नियुक्त किए हुए हैं।

मेयर सीट के आरक्षण पर उठ चुके सवाल

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार का कहना है कि मेयर पद के लिए ड्रा की प्रक्रिया ठीक नहीं है, क्योंकि राज्य की 11 नगर निगमों में मेयर के लिए एक साथ ड्रॉ के साथ सीटें आरक्षित होनी चाहिए।

इससे पहले दिसंबर 2016 में प्रदेश की सभी तत्कालीन 10 नगर निगमों के लिए एक साथ ड्रॉ हुआ था। तब सभी नगर निगमों के आम चुनाव एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग समय पर कराए गए थे।

फरीदाबाद नगर निगम के जनवरी 2017 में, गुरुग्राम नगर निगम के सितंबर 2017 में, जबकि पांच नगर निगम हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर के दिसंबर 2018 में चुनाव हुए थे। तीन नगर निगम अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के दिसंबर 2020 में कराए गए थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad