हरियाणा में गणतंत्र दिवस समारोह:CM सैनी बोले- G RAM G योजना मजदूरों के उत्थान के लिए
देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस कार्यक्रम की थीम वंदे मातरम् के 150 वर्ष और आत्मनिर्भर भारत रखी गई है। इसके बाद अपने संबोधन में सीएम सैनी ने कहा कि आज हमारा रक्षा क्षेत्र तेजी से स्वदेशी के रूप में उभर रहा है।
हमारे प्रधानमंत्री ने जी रामजी योजना शुरू की है। इस योजना के जरिए हमारे प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के उत्थान के लिए बनाई है। मुझे बताते हुए यह खुशी हो रही है कि छोटे से राज्य हरियाणा ने प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही वजह है कि कई कैटेगरी में हरियाणा उत्तर भारत में नंबर वन बना हुआ है।
उधर, राज्यपाल असीम घोष पंचकूला में झंडा फहराया। हाल ही में बनाए गए 23वें नए जिले हांसी में मनोहर लाल खट्टर झंडा फहराया। इसके अलावा मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में झंडा फहराया। पंचकूला में गवर्नर असीम घोष और नारनौल में राव नरबीर, झज्जर में मंत्री राजेश नागर ने तिरंगा फहराया।