भिवानी में 4 से 5 मिलीमीटर बरसात की गई है दर्ज, किसानों के लिए फायदेमंद : कृषि वैज्ञानिक

भिवानी, 28 जनवरी : हरियाणा प्रदेश में बीते दो दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम वैज्ञानिकों ने 29 तारीख को फिर से हल्की चमक के साथ बरसात की भविष्यवाणी की है। यह बरसात आगामी 30 जनवरी से दो फरवरी तक भी होने की बात मौसम वैज्ञानिकों ने कही है। इसके साथ ही न्यूनतम […]
Khushi
By : Updated On: 28 Jan 2026 12:51:PM
भिवानी में 4 से 5 मिलीमीटर बरसात की गई है दर्ज, किसानों के लिए फायदेमंद : कृषि वैज्ञानिक

भिवानी, 28 जनवरी : हरियाणा प्रदेश में बीते दो दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम वैज्ञानिकों ने 29 तारीख को फिर से हल्की चमक के साथ बरसात की भविष्यवाणी की है। यह बरसात आगामी 30 जनवरी से दो फरवरी तक भी होने की बात मौसम वैज्ञानिकों ने कही है।

इसके साथ ही न्यूनतम तापमान जो इन दिनों 5 से 6 डिग्री चल रहा है, उसमें आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी होकर 10 डिग्री तक चला जाएगा तथा दिन में अधिकत्तम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोत्तरी की बात कही है। हालही में हुई बरसात को लेकर कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बरसात गेहूं, सरसो के लिए बहुत फायदेमंद है। हालांकि कुछ जगह ओलावृष्टि की सूचना है। इससे जरूर सरसो व चने को हल्का नुकसान हुआ है।

भिवानी के कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डा. देवीलाल ने कहा कि जहां प्रदेश में 2 से 4 मिलीलीटर बरसात हुई है। वही भिवानी जैसे राजस्थान के साथ सटे जिले में 4 से 5 मिलीलीटर बरसात हुई है। यह बरसात सरसो व गेहूं के लिए फायदेमंद है। भिवानी ऐसा जिला है, जहां कुछ क्षेत्र बारानी है तथा कुछ सिंचित है। ऐसे में भिवानी जिला में 4 से 5 मिलीमिटर बरसात का फसलों को फायदा हुआ है। इससे जहां गेहूं में बढ़वार होगी।

वही सरसो की फसल में फलियां बनने का समय है। सरसो की फसल में फूल बनने का समय निकल चुका है। ऐसे में फलियां बनते समय बारिश का पानी मिलने से सरसो की फसल का विकास होगा तथा उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि न्यूततम-अधिकत्तम तापमान में भी आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी होगी तथा हल्की चमक के साथ आगामी 2 फरवरी तक हल्की बरसात होने की संभावना है।

वही किसान घन सिंह ने इस बरसात को लेकर कहा कि इस बरसात का फसलों को जरूर फायदा है। हालांकि हल्की ओलावृष्टि से सरसो की फसल को कही-कही नुकसान हुआ है। इससे उनकी सिंचाई में होने वाला खर्चा बचा है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad