Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
CJP ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਹਲਚਲ: 16 ਮੈਟਰੋ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੰਦ, ਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਏਅਰਲਿਫਟ ਕੀਤੇ 2 ਹਜ਼ਾਰ CRPF ਜਵਾਨ

667 पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी के मामले में जोधपुर का सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2022 में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी जिसमें पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े एक और सप्लायर को अब गिरफ्तार किया गया है। यह इस मामले मे तीसरी गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि […]
Nishant Malyan
By : Updated On: 30 Jan 2026 18:32:PM
667 पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी के मामले में जोधपुर का सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2022 में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी जिसमें पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े एक और सप्लायर को अब गिरफ्तार किया गया है। यह इस मामले मे तीसरी गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह चंडीगढ़ से शराब खरीदकर अवैध रूप से राजस्थान में सप्लाई करता था।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्टूबर 2022 को पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि पंचकूला-जीरकपुर बॉर्डर, सैक्टर-20 पंचकूला के पास एक बड़े ट्रक में अवैध शराब लदी हुई है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम मौके पर पहुंची, जहां ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिला। ट्रक की तलाशी लेने पर पीओपी के कट्टों में भरी हुई अलग-अलग अंग्रेजी ब्रांड की कुल 667 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। शराब की पेटियों पर “सेल इन चंडीगढ़” की मोहर लगी हुई थी।

इस संबंध में थाना सैक्टर-20 पंचकूला में हरियाणा आबकारी संशोधन अधिनियम की धारा 61(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तीसरे आरोपी सप्लायर जाला राम निवासी जिला जोधपुर, राजस्थान को 29 जनवरी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान अन्य सहयोगी सप्लायरों के बारे में अहम जानकारियां जुटाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इस मामले में 2 शराब तस्कर पहले से गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस पहले भी कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर 2022 को सुजाना राम निवासी बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार कर 14 अक्टूबर को अदालत में पेश किया था। चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, एक अन्य आरोपी शेखर उर्फ चंद्रशेखर उर्फ राजू को 16 जून 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो चंडीगढ़ से शराब खरीदकर राजस्थान में अवैध रूप से सप्लाई करता था। गिरोह से जुड़े कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बकाया है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और किसी भी सूरत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News