मैं विधायक था तो द्रंग में करोड़ो रुपये की विकास की गंगा बही – जवाहर ठाकुर
Latest News: उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत कजौटधार में सामुदायिक भवन का शनिवार को उदघाटन हो गया, 10 लाख रुपये से बने सामुदायिक भवन व दुकान का उघाटन द्रंग के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने किया। कजौटधार पंचायत में पहुंचने पर पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का ग्राम पंचायत प्रधान आशा देवी, उपप्रधान जय सिंह राणा व जनता ने जोरदार स्वागत किया। वही उन्होंने भवन की पूजा अर्चना कर उसका उदघाटन किया।
बता दें कि 2022 में जब जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार और द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर थे उस वक्त कजौटधार को पंचायत का दर्जा मिला था और स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्वसहमति से पंचायत प्रतिनिधि चुने गए थे जिस कारण पंचायत को 10 लाख रुपये की राशि सहयोग प्राप्त हुई थी जिस कारण पंचायत ने सामुदायिक भवन व दुकान का निर्माण कर पूर्व विधायक ने लोगों को समर्पित कर दिया है।
वही प्रधान आशा देवी ने कहा कि जवाहर ठाकुर ने कजौटधार पंचायत को विधायक रहते करोड़ो की सहयोग राशि दी थी। जिस कारण आज पंचायत में विकास कार्यों की गंगा बही है। वही उन्होंने पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का यंहा पहुंचने पर धन्यवाद किया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने सामुदायिक भवन की स्थानीय जनता को बधाई दी और कहा कि हमारे कार्यकाल में साहल-गरलोग सड़क का उद्घाटन और पक्की की गई है। वही सरी से कुन्नू सड़क का निर्माण किया गया, करोड़ो रुपये से पानी की स्कीम तैयार कर लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह थे और द्रंग में मैं विधायक था तो द्रंग में करोड़ो रुपये की विकास की गंगा बही है। वही उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे विकास के कार्याे को आगे बढाया जायगा। इस मौके पर उन्होंने नौ महिला मंडलो को सम्मानित कर 4100 रुपये की राशि प्रदान की।
इस मौके पर प्रधान आशा देवी, उपप्रधान जय सिंह राणा, रमेश सोनी, राजू, पूर्व उपप्रधान मिलखी राम, वीरी सिंह, हुक्म सिंह, किशन, तेज राम, मोती राम, नगवाई के पूर्व प्रधान नेत्र चन्द, कश्मीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।