नशे से लड़ने का एकमात्र तरीक़ा खेलों को बढ़ावा देना है – अनुराग ढांडा

कैथल, 25 फरवरी 2026 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा अपने पैतृक गांव धनौरी में आयोजित “जय बाबा खैरनाथ कबड्डी कप-1” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जय बाबा खैरनाथ स्टेडियम कमेटी द्वारा आयोजित इस भव्य खेल प्रतियोगिता में गांववासियों और आयोजन समिति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और […]
Khushi
By : Published: 25 Feb 2026 21:18:PM
नशे से लड़ने का एकमात्र तरीक़ा खेलों को बढ़ावा देना है – अनुराग ढांडा

कैथल, 25 फरवरी 2026 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा अपने पैतृक गांव धनौरी में आयोजित “जय बाबा खैरनाथ कबड्डी कप-1” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जय बाबा खैरनाथ स्टेडियम कमेटी द्वारा आयोजित इस भव्य खेल प्रतियोगिता में गांववासियों और आयोजन समिति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने पैतृक गांव की धरती पर खिलाड़ियों को खेलते देख अनुराग ढांडा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि धनौरी की मिट्टी से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है और यहां के युवाओं को खेलते देख उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल प्रतिभाओं की भूमि है और यहां के खिलाड़ियों ने ओलंपिक से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक देश का नाम रोशन किया है।

अनुराग ढांडा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम हैं। यदि युवाओं को उचित अवसर, मैदान, आधुनिक सुविधाएं और संतुलित डाइट मिले तो वे प्रदेश और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि खेल नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार हैं। जब युवा मैदान में पसीना बहाते हैं, तो वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और नशा विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वहां खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है और युवाओं को सकारात्मक दिशा दी जा रही है। यह मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।

अनुराग ढांडा ने धनौरी गांव के युवाओं को आश्वस्त किया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए संसाधनों, मार्गदर्शन और मंच की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करते हैं। अंत में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ और सशक्त समाज निर्माण में योगदान दें। इस दौरान गांव के सरपंच कपिल ढांडा, दिलबाग सिंह समेत कई ग्रामीण और बाबा खैरनाथ आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad