किसानों पर थोंपी गैर तार्किक शर्तों को वापिस ले सरकार: अभय चौटाला

Haryana News; इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार किसानों व आढतियों के लिए थोंपे गए गैर तार्किक फैसले वापिस ले वर्ना वे 10 अप्रेल के बाद सख्त निर्णय लेने पर बाध्य होंगे। वे रविवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 05 Apr 2026 16:49:PM
किसानों पर थोंपी गैर तार्किक शर्तों को वापिस ले सरकार: अभय चौटाला

Haryana News; इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार किसानों व आढतियों के लिए थोंपे गए गैर तार्किक फैसले वापिस ले वर्ना वे 10 अप्रेल के बाद सख्त निर्णय लेने पर बाध्य होंगे। वे रविवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार की गैर तार्किक शर्तें किसानों के लिए लगाई हैं, उससे किसान बुरी तरह से परेशान है मगर इनेलो ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर जिले व कस्बे में किसान कष्ट निवारण केंद्र स्थापित किए हैं जहां पार्टी के कार्यकर्ता परेशान किसानों की हरसंभव मदद करेंगे। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बाजार में क्रय व विक्रय करने वाले अन्य किसी भी क्षेत्र में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू नहीं है तो फिर किसानों पर ही इसे क्यों लागू किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि पोर्टल व्यवस्था केवल अंबानी, अडाणी जैसे पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए ही लागू की गई है और सरकार एमएसपी को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है।

उन्होंने सख्ती से कहा कि जो भी मंडी का अधिकारी अथवा कर्मचारी किसानों की टे्रक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास करेगा, वे उससे सख्ती से निपटेंगे। उन्होंने सरकार से सभी फोकल प्वाइंट्स पर किसानों की जिंस खरीद के लिए बेहतर व्यवस्था करने के साथ-साथ उनके सोने की भी व्यवस्था करने की मांग की। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के चलते नष्ट हो गई है, सरकार फौरन विशेष गिरदावरी करवाकर उन्हें 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad