कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी, गड़बड़ी मिलने पर होगी एफआईआर दर्ज : आजाद सिंह

भिवानी, 17 अप्रैल : सीएम फ्लाइंग टीम ने गैस सिलेंडर एजेंसी पर छापेमारी कर हडक़ंप मचा दिया। भिवानी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक गैस सिलेंडर एजेंसी पर अचानक छापेमारी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी के स्टॉक और जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की। इंस्पेक्टर नवीन रोहिला ने कहा कि हमने एजेंसी […]
Khushi
By : Updated On: 17 Apr 2026 12:05:PM
कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी, गड़बड़ी मिलने पर होगी एफआईआर दर्ज : आजाद सिंह

भिवानी, 17 अप्रैल : सीएम फ्लाइंग टीम ने गैस सिलेंडर एजेंसी पर छापेमारी कर हडक़ंप मचा दिया। भिवानी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक गैस सिलेंडर एजेंसी पर अचानक छापेमारी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी के स्टॉक और जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की।

इंस्पेक्टर नवीन रोहिला ने कहा कि हमने एजेंसी के सभी रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच की है। जांच के दौरान स्टॉक पूरी तरह से सही और संतुलित पाया गया है। सीएम फ्लाइंग की टीम यहीं नहीं रुकी, बल्कि गोदाम में जाकर भी गैस सिलेंडरों के स्टॉक की बारीकी से जांच की गई, जहां कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।

इंस्पेक्टर फूड एंड सेफ्टी नवीन रोहिला ने कहा है गैस एजेंसियों पर इस तरह की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी तरह की अनियमितता को रोका जा सके। वहीं, सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

वही सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने कहा कि अगर कोई भी गैस की कालाबाजारी करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी।फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा एक स्पेशल ऑफिस भी संचालित किया जा रहा है, जहां टोल फ्री नंबर के माध्यम से लोगों की गैस से जुड़ी समस्याएं सुनी जाती हैं। इंस्पेक्टर नवीन रोहिला, ने कहा कि सरकार के पास एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

भिवानी में सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। फिलहाल, इस छापेमारी में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है, लेकिन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad