Banner
Banner

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: हरियाणा विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस का वॉकआउट

Haryana Legislative Assembly: हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। केंद्र सरकार के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर लाए गए निंदा प्रस्ताव के विरोध में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने न केवल सदन छोड़ा, बल्कि विधानसभा परिसर के बाहर अपनी एक समांतर कार्यवाही […]
Khushi
By : Updated On: 27 Apr 2026 13:45:PM
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: हरियाणा विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस का वॉकआउट

Haryana Legislative Assembly: हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। केंद्र सरकार के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर लाए गए निंदा प्रस्ताव के विरोध में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने न केवल सदन छोड़ा, बल्कि विधानसभा परिसर के बाहर अपनी एक समांतर कार्यवाही भी शुरू कर दी।

सदन के बाहर कांग्रेस का ‘मौन’ और विरोध

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर अपनी कार्यवाही शुरू की, जिसमें सबसे पहले शोक प्रस्ताव पढ़कर दो मिनट का मौन रखा गया। हुड्डा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “जिस विषय को सरकार सदन में लाई है, उसका हरियाणा विधानसभा से कोई सीधा संबंध नहीं है। बीजेपी केवल राजनीतिक लाभ के लिए यह सब कर रही है। हम इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।”

बागी विधायकों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

एक तरफ कांग्रेस ने बहिष्कार किया, वहीं दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण निलंबित चल रहे पार्टी के पांच विधायकों ने अपनी ही पार्टी को आइना दिखाया। विधायक जरनैल सिंह, रेणु बाला और शैली चौधरी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। जरनैल सिंह ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के हित वाले बिल का विरोध करना उचित नहीं है और कांग्रेस को सदन के भीतर चर्चा करनी चाहिए थी।

सीएम सैनी और महिला विधायकों का पलटवार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के इस व्यवहार को ‘गैर-जिम्मेदाराना’ करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है और उनका महिलाओं के प्रति नजरिया हमेशा नकारात्मक रहा है।

सदन में बीजेपी विधायक विमला चौधरी ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, “नारी शक्ति जब अपने पर आती है, तो बाहर बैठने वालों को हमेशा के लिए बाहर ही बिठा देती है।” वहीं, कैबिनेट मंत्री आरती राव ने विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को पुरुषों के बराबर हक देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष इसमें रोड़ा अटका रहा है।

जगमोहन आनंद की चेतावनी
विधायक जगमोहन आनंद ने कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि नारी के सम्मान से खिलवाड़ करने का खामियाजा विपक्ष को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने करनाल में हुए महिला सम्मान समारोह का हवाला देते हुए कहा कि जनता सब देख रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad