Banner
Banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता की अटूट मुहर है भाजपा की तीन राज्यों में जीत : भाजपा नेता

BJP victory celebration Bhiwani : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर भिवानी में भी जश्न का माहौल रहा। सोमवार को भिवानी के भाजपा कार्यालय और विभिन्न चौकों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की। इस दौरान […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 04 May 2026 16:14:PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता की अटूट मुहर है भाजपा की तीन राज्यों में जीत : भाजपा नेता

BJP victory celebration Bhiwani : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर भिवानी में भी जश्न का माहौल रहा। सोमवार को भिवानी के भाजपा कार्यालय और विभिन्न चौकों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की। इस दौरान कार्यकर्ता ढ़ोल की थाप पर थिरकते भी नजर आए। भाजपा नेताओं का मानना है कि यह जीत केवल एक राज्य की जीत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता की अटूट मुहर है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आज के नतीजे स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास रखती है। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से भाजपा ने मिशन 200 की ओर कदम बढ़ाए हैं और असम में लगातार तीसरी बार सेवा का मौका मिल रहा है, यह केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों और अंत्योदय की भावना की जीत है। विरेन्द्र कौशिक ने कहा कि विपक्षी दलों ने जनता को गुमराह करने की लाख कोशिशें कीं, लेकिन जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को चुना है। पुडुचेरी में एनडीए की जीत ने यह साबित कर दिया है कि दक्षिण से पूर्व तक कमल की लहर बरकरार है।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि इन राज्यों के नतीजों का सकारात्मक असर आगामी समय में अन्य राज्यों के सांगठनिक मनोबल पर भी पड़ेगा। उनका कहना था कि यह जीत तुष्टीकरण की राजनीति के अंत और सेवाभाव की राजनीति की शुरुआत है।

वही पूर्व जिला अध्यक्ष नंद राम धानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। बंगाल के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि वहां की जनता अब तुष्टिकरण और भय की राजनीति से ऊब चुकी है। भाजपा ने बंगाल में उस मिथक को तोड़ दिया है कि वहां किसी और विचारधारा की जगह नहीं है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना परमार ने कहा कि इस जीत में जितना योगदान पुरूषों का महिलाओं की भागीदारी भी उसी के बराबर की है। उन्होंने कह कि बंगाल में भाजपा की जड़ें अब इतनी गहरी हो चुकी हैं कि वहां का पुराना राजनीतिक ढांचा ढह रहा है। यह जीत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम है।

भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित चौधरी ने कहा कि यह जीत विकास की जीत है। पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित राष्ट्र का जो सपना देखा है, उसे साकार करने की दिशा में देश का हर राज्य अब साथ खड़ा है। बंगाल की जनता ने विकासवाद को चुना है और यह लहर आने वाले समय में पूरे देश में और भी प्रबल होगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad