Banner
Banner

एक इंजन करता है भ्रष्टाचार और दूसरा देता है उसको संरक्षण: दीपेंद्र हुड्डा

रेवाड़ी। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेवाड़ी पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हरियाणा दौरे और चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा […]
Khushi
By : Updated On: 08 May 2026 06:51:AM
एक इंजन करता है भ्रष्टाचार और दूसरा देता है उसको संरक्षण: दीपेंद्र हुड्डा

रेवाड़ी। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेवाड़ी पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हरियाणा दौरे और चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के हरियाणा आगमन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा “ट्रिपल इंजन सरकार” के दावों पर पलटवार करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि “भाजपा का एक इंजन भ्रष्टाचार करता है और दूसरा उसको संरक्षण देता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्षों में नगर परिषदों और नगर निगमों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन चंडीगढ़ में भाजपा सरकार होने के कारण किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार पर रोक लगानी है तो विपक्ष को मौका देना होगा। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नेहारिका चौधरी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव और पूर्व चेयरमैन शकुंतला भांडोरिया द्वारा नेहारिका चौधरी को समर्थन दिए जाने से कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई है। 

सांसद दीपेंद्र हुड्डा रेवाड़ी के संघी का बास स्थित गोलचक्कर पर कांग्रेस की चेयरपर्सन प्रत्याशी नेहारिका चौधरी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से वोट की अपील करने पहुंचे थे। इस दौरान बादली विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, रेवाड़ी के पूर्व विधायक चिरंजीव राव सहित कई पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मौजूद रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad