Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਸੋਨਮ ਵਾਂਗਚੁਕ ਮੇਦਾਂਤਾ ਹਸਪਤਾਲ ਸ਼ਿਫਟ, ਦਿੱਲੀ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਕਸ਼ਨ... ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ PM ਨਿਵਾਸ ਬਾਹਰ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਧਰਨਾ, ਰਾਹੁਲ-ਪ੍ਰਿਯੰਕਾ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵਿਰੋਧੀ ਆਗੂ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ... 3 ਤੋਂ 10 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਗੂੰਜੇਗੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ, CM ਮਾਨ ਦੇ ਵੱਡੇ ਐਲਾਨ...ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਨਿਤਿਨ ਕਤਲ ਕੇਸ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਫੜਿਆ ਮੁੱਖ ਮੁਲਜ਼ਮ... ओम बिड़ला और राजनाथ सिंह समेत देश के दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई...

भारत में आया आर्थिक संकट, व्यवस्था संभालने की बजाय लोगों को सलाह देने में लगी भाजपा सरकार – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 18 मई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने देश के मौजूदा आर्थिक हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि आज भारत में आर्थिक संकट आ गया है और भाजपा सरकार व्यवस्था संभालने की बजाय उलटा लोगों को ही सलाह देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 18 May 2026 21:27:PM
भारत में आया आर्थिक संकट, व्यवस्था संभालने की बजाय लोगों को सलाह देने में लगी भाजपा सरकार – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 18 मई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने देश के मौजूदा आर्थिक हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि आज भारत में आर्थिक संकट आ गया है और भाजपा सरकार व्यवस्था संभालने की बजाय उलटा लोगों को ही सलाह देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुले मंचों से कहना पड़ रहा है कि विदेश जाना बंद करो, गाड़ियों का कम इस्तेमाल करो, इससे ये स्पष्ट हो रहा है कि वैश्विक महामारी से ज्यादा देश में आर्थिक महामारी आ चुकी है। दुष्यंत ने कहा कि आज डालर 97 रुपए पहुंच चुका है और तेल की किल्लत शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पेट्रोल पंपों पर 1500 तक का तेल दिया जाएगा, ऐसे पोस्टर लगाए गए है। वहीं गैस सिलेंडर तीन हजार रुपए में ब्लैक में मिल रहे है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि व्यवस्था सुधारने की बजाए आज लोगों को सलाह दी जा रही है कि विदेश न जाए जबकि स्वयं प्रधानमंत्री विदेश के दौरे पर हैं। सोमवार को दुष्यंत चौटाला उचाना दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि आज हरियाणा की मंडियों में गेहूं का उठान नहीं हुआ है और किसानों को अपनी पेमेंट का इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में आठ-आठ घंटे तक बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे खराब हालात आज तक हरियाणा के नहीं देखे था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जो खुद को डबल इंजन की सरकार कह रही है, वह पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ऐसे में अगर सभी विपक्षी दल एकजुट होकर चलेंगे तो देश ऐसे संकट से भी उबरेगा और नाकाम भाजपा सरकार को भी सत्ता से बाहर कर पाएंगे।

दिल्ली एनसीआर में पेट्रोल, डीजल के वाहनों पर रोक लगाने के हरियाणा सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि क्या कानूनी तौर पर ये फैसला लागू हो पाएगा ? उन्होंने कहा कि जब कोई 10 साल तक रोड टैक्स जमा करा देता है तो उसकी गाड़ी को सरकार सड़क से कैसे हटाएगी? दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार के पास क्या कोई कानूनी प्रावधान नेशनल मोटर व्हीकल एक्ट से बड़ा है ? दुष्यंत ने कहा कि सीएम नायब सैनी के सलाहकार कमजोर होने की वजह से बार-बार मुख्यमंत्री को अपने फैसलों से यू-टर्न लेना पड़ता है और नायब सैनी से बड़ा यू-टर्न लेना वाला सीएम हरियाणा को कभी नहीं मिला है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला पर भाजपा विधायक रामकुमार गौतम द्वारा की गई एक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है और कहा कि इससे ओपी चौटाला के समर्थकों की भावनाओं को खासा ठेस पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक की इस तरह की ओच्छी मानसिकता समाज को बांटने वाली है, जिसे बदार्श्त नहीं किया जा सकता और वे उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा विधायक रामकुमार के बेटे एक वकील है और उन्हें यह पता होना चाहिए कि ओमप्रकाश चौटाला के एजी रह चुके न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा आज भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं, जो कि ब्राह्मण समाज से ही हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News