Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਸੋਨਮ ਵਾਂਗਚੁਕ ਮੇਦਾਂਤਾ ਹਸਪਤਾਲ ਸ਼ਿਫਟ, ਦਿੱਲੀ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਕਸ਼ਨ... ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ PM ਨਿਵਾਸ ਬਾਹਰ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਧਰਨਾ, ਰਾਹੁਲ-ਪ੍ਰਿਯੰਕਾ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵਿਰੋਧੀ ਆਗੂ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ... 3 ਤੋਂ 10 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਗੂੰਜੇਗੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ, CM ਮਾਨ ਦੇ ਵੱਡੇ ਐਲਾਨ...ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਨਿਤਿਨ ਕਤਲ ਕੇਸ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਫੜਿਆ ਮੁੱਖ ਮੁਲਜ਼ਮ... ओम बिड़ला और राजनाथ सिंह समेत देश के दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई...

अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट और ओवरलोडिंग करने वाले 6 ऑटो चालकों पर भी सख्त एक्शन, 3 ऑटो इंपाउंड

पंचकूला/पिंजौर/26 मई :- पिंजौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने तथा अन्य […]
Jaspreet Singh
By : Published: 26 May 2026 20:25:PM
अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट और ओवरलोडिंग करने वाले 6 ऑटो चालकों पर भी सख्त एक्शन, 3 ऑटो इंपाउंड

पंचकूला/पिंजौर/26 मई :- पिंजौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने तथा अन्य ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 70 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

अभियान के दौरान 6 ऑटो चालकों पर भी शिकंजा कसा गया, जिनमें से 3 ऑटो इंपाउंड किए गए। ये ऑटो चालक अवैध पार्किंग, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से उन वाहन चालकों पर भी फोकस किया गया, जिनकी नंबर प्लेट गायब थी या जो अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर मौके से गायब हो जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि जो भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसमें जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और लोगों को सुरक्षित, सुगम व बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News